वाराणसी:उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के हंडिया (प्रयागराज) - राजातालाब (वाराणसी) खंड की 6 लेन चौड़ीकरण परियोजना का उद्घाटन किया। इसके बाद देव दीपावली में हिस्सा लेंगे। उनके साथ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,आज काशी को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और उपहार मिल रहा है। इसका लाख काशी के साथ प्रयागराज के लोगों को भी होगा। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई|हाईवे बनाना हो, फ्लाईओवर बनाना हो, ट्रैफिक जाम कम करने के लिए रास्तों को चौड़ा करना हो, जितना काम बनारस और आसपास के इलाकों में अभी हो रहा है, इतना काम आज़ादी के बाद कभी नहीं हुआ|
अपने भाषण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,''प्रदेश में पिछले 6 वर्षों के दौरान 18,000 करोड़ रु. की परियोजनाएं या तो लोकार्पित हुई हैं या तो उनका शिलान्यास हुआ है। 2014 के बाद से प्रतिदिन 2 कि.मी. औसतन हाईवे का निर्माण हो रहा है|
वायुसेना के विशेष विमान से उतरने के बाद पीएम मोदी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। इस दौरान अगवानी के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा राज्य मंत्री आशुतोष टंडन, नीलकंठ तिवारी, रविन्द्र जायसवाल, सांसद मछलीशहर वीपी सरोज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।