मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

राजकुमार राव और तृप्ति स्टारर फ़िल्म "विक्की विद्या का वो वाला वीडियो" पर हुआ विवाद

मुम्बई : राजकुमार राव एवं तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही विवाद में घिर गई है। इस फिल्म की कहानी को लेकर अमित गुप्ता ने अपने वकील के माध्यम…

राजकुमार राव और तृप्ति स्टारर फ़िल्म "विक्की विद्या का वो वाला वीडियो" पर हुआ विवाद
राजकुमार राव और तृप्ति स्टारर फ़िल्म "विक्की विद्या का वो वाला वीडियो" पर हुआ विवाद | फ़ोटो: TVL News

मुम्बई :  राजकुमार राव एवं तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही विवाद में घिर गई है। इस फिल्म की कहानी को लेकर अमित गुप्ता ने अपने वकील के माध्यम से निर्माताओं को कानूनी नोटिस भी भेजा है।  


बॉलीवुड के जाने माने लेखक अमित गुप्ता ने इस फिल्म के निर्माताओं को लीगल नोटिस भेजा है। मुम्बई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित गुप्ता ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का ट्रेलर देखा तो वह हैरान रह गए क्योंकि इसका केंद्रीय कॉन्सेप्ट उनका लिखा हुआ है। उन्होंने काफी पहले एक लेखक के तौर पर स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन (एसडब्ल्यूए) में यह कहानी रजिस्टर करवाई थी। इसलिए हमने अदालत का दरवाजा खटखटाया है और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के सभी निर्माताओं को लीगल नोटिस भेजा है।"

बता दें कि 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की कहानी एक ऐसे नए शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी सुहागरात पर अपना निजी डीवीडी रिकॉर्ड करते हैं। कहानी में मोड़ तब आता है जब वो डीवीडी खो जाती है, इससे उनके जीवन में हंगामा मच जाता है और फिर कॉमेडी क्रिएट होती है। 

अमित गुप्ता ने कहा है कि यह बुनियादी कहानी का ढांचा उन्होंने लिखा था, जिसे स्क्रीन राइटर एसोसिएशन के पास रजिस्टर भी करवाया है। अब उसी आईडिया पर 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म बनाई गई है। यह कॉपीराइट के उल्लंघन का मामला है और मैंने निर्माताओं के खिलाफ नोटिस भेजा है। अमित गुप्ता के नोटिस का उनकी ओर से जो जवाब आया है उसमें उन्होंने जो रजिस्ट्रेशन की तारीख लिखी है वो अमित गुप्ता के रजिस्ट्रेशन डेट के बाद की तिथि है। इससे सिद्ध होता है कि अमित गुप्ता का दावा सही है। 

बता दें कि 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है और लेखक में भी उनका ही नाम दर्ज है। 
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने जा रही है।

90 के दशक पर आधारित फ़िल्म 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, एकता कपूर, शोभा कपूर, विमल लाहोटी, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, राज शांडिल्य और विपुल डी शाह हैं। 

अमित गुप्ता को अदालत पर भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा और उनका नाम इस फ़िल्म की कहानी लेखक के रूप में दिया जाएगा।
tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अक्टूबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।