मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

विपुल अमृतलाल शाह और डीडी नेशनल लेकर आ रहे हैं भेद-भरम हॉरर सीरीज़, ट्रेलर हुआ रिलीज!

विपुल अमृतलाल शाह के पास हर बार दर्शकों को कुछ नया और अनोखा दिखाने का खास तरीका है। उनकी फ़िल्में हमेशा ताजगी से भरी होती हैं। अब, अपने प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स और डीडी नेशनल के साथ वे एक नई और…

विपुल अमृतलाल शाह और डीडी नेशनल लेकर आ रहे हैं भेद-भरम हॉरर सीरीज़, ट्रेलर हुआ रिलीज!
विपुल अमृतलाल शाह और डीडी नेशनल लेकर आ रहे हैं भेद-भरम हॉरर सीरीज़, ट्रेलर हुआ रिलीज! | फ़ोटो: TVL News

विपुल अमृतलाल शाह के पास हर बार दर्शकों को कुछ नया और अनोखा दिखाने का खास तरीका है। उनकी फ़िल्में हमेशा ताजगी से भरी होती हैं। अब, अपने प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स और डीडी नेशनल के साथ वे एक नई और रोमांचक टीवी सीरीज़ भेद-भरम लेकर आ रहे हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है।


विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स और डीडी नेशनल लंबे समय के बाद दर्शकों के लिए शो भेद भरम - रहस्यों का मायाजाल लेकर आ रहे हैं। यह शो हरकिशन मेहता के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है। भेद भरम के साथ, फिल्म मेकर अलौकिक और डरावनी शैली की खोज कर रहे हैं, जो अभी ट्रेंड में है। यह शो टेलीविजन के लिए एक ग्रैंड स्केल का वादा करता है। इस शो में यशपाल शर्मा, अतुल कुमार, गौरव चोपड़ा, ऐश्वर्या सखूजा, वैशाली ए. ठक्कर, विशाल मल्होत्रा, प्रणव मिश्रा, दिव्यांगना जैन, वाणीकी त्यागी और समीर धर्माधिकारी जैसे टेलेंटेड एक्टर्स शामिल हैं।


मेकर्स ने शो को इंट्रोड्यूस करते हुए एक कैप्शन के साथ ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है,


भेद भरम का डायरेक्शन यूसुफ बसराई ने किया है, इसकी कहानी हरकिसन मेहता ने लिखी है।  यह शो सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड द्वारा प्रोड्यूस और आशिन ए. शाह और रविचंद नल्लप्पा द्वारा को-प्रोड्यूस है।


विपुल अमृतलाल शाह अपनी अगली फिल्म हिसाब पर काम कर रहे हैं, जो सनशाइन पिक्चर्स और जियो स्टूडियोज के साथ मिलके बन रही है।  ये फिल्म विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट की है, और आशिन ए शाह ने को-प्रोड्यूस की है।  फिल्म में जयदीप अहलावत और शेफाली शाह स्टार कर रहे हैं।  फिल्म साल के अंत तक रिलीज होने वाली है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।