मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

विपुल अमृतलाल शाह की अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ स्टारर ‘नमस्ते लंदन’ इस होली फिर मचाएगी धूम

विपुल अमृतलाल शाह बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर हैं, जिन्होंने कई शानदार फिल्में बनाई हैं। इन्हीं में से एक है ‘नमस्ते लंदन’ (2007), जो आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में ऋष…

विपुल अमृतलाल शाह की अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ स्टारर ‘नमस्ते लंदन’ इस होली फिर मचाएगी धूम
विपुल अमृतलाल शाह की अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ स्टारर ‘नमस्ते लंदन’ इस होली फिर मचाएगी धूम | फ़ोटो: TVL News


विपुल अमृतलाल शाह बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर हैं, जिन्होंने कई शानदार फिल्में बनाई हैं। इन्हीं में से एक है ‘नमस्ते लंदन’ (2007), जो आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में ऋषि कपूर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, नीना वाडिया, जावेद शेख, उपेन पटेल और क्लाइव स्टैंडन जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म सिर्फ एक दिल जीतने वाली एंटरटेनिंग लव स्टोरी ही नहीं थी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल हिट भी बनकर सामने आई।


जैसे ही फिल्म अपनी रिलीज़ के महीने में पहुंची है, अब इसे इस होली 14 मार्च को फिर से बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी है। मतलब इस बार होली का रंग ‘नमस्ते लंदन’ के साथ और भी खास होने वाला है।


मेकरों ने अपने सोशल मीडिया पर ‘नमस्ते लंदन’ की री-रिलीज़ का ऐलान किया है। उन्होंने एक मूविंग पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म 14 मार्च को दोबारा सिनेमाघरों में लौट रही है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा:


"इस होली, 14 मार्च को बड़े पर्दे पर #NamasteyLondon की री-रिलीज़ का ऐलान करते हुए बेहद खुश हैं!

एक बार फिर तैयार हो जाइए जादू भरे गाने, आइकॉनिक डायलॉग्स और टाइमलेस रोमांस को बड़े पर्दे पर जीने के लिए!"


‘नमस्ते लंदन’ को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था, और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला। फिल्म में हास्य, इमोशनल मोमेंट्स, मज़ेदार डायलॉग्स और अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ की शानदार केमिस्ट्री ने इसे एक परफेक्ट एंटरटेनर बना दिया। सिर्फ लोगों के दिलों में ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अपनी छाप छोड़ी। 2007 में रिलीज़ हुई यह फिल्म उस साल की नौवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी, जो इसकी जबरदस्त सफलता को साबित करता है।


अब जब ‘नमस्ते लंदन’ दोबारा बड़े पर्दे पर लौट रही है, तो यह दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। एक बार फिर लोग इस खूबसूरत और मजेदार कहानी को बड़े पर्दे पर जी सकेंगे और इसके हर शानदार पल को फिर से महसूस कर पाएंगे।


इसके अलावा, विपुल अमृतलाल शाह अपनी अगली फिल्म ‘हिसाब’ लेकर आ रहे हैं, जिसे सनशाइन पिक्चर्स  और Jio स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाया गया है। यह फिल्म विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस और डायरेक्ट की गई है, जबकि आशिन ए शाह इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में जैदीप अहलावत और शेफाली शाह अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘हिसाब’ इस साल के अंत तक रिलीज़ होने के लिए तैयार है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।