मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राम मंदिर का वीवीआइपी द्वार अब होगा बंद

राम मंदिर के वीवीआइपी प्रवेश द्वार संख्या-11 को अगले तीन दिन में बंद कर दिया जाएगा। विकल्प के रूप में रामपथ पर क्षीरेश्वरनाथ मंदिर के सम्मुख स्थित गेट संख्या-तीन को प्रयुक्त किया जाएगा। इसी रास्ते से…

राम मंदिर का वीवीआइपी द्वार अब होगा बंद
राम मंदिर का वीवीआइपी द्वार अब होगा बंद | फ़ोटो: TVL News

राम मंदिर के वीवीआइपी प्रवेश द्वार संख्या-11 को अगले तीन दिन में बंद कर दिया जाएगा। विकल्प के रूप में रामपथ पर क्षीरेश्वरनाथ मंदिर के सम्मुख स्थित गेट संख्या-तीन को प्रयुक्त किया जाएगा। इसी रास्ते से विशिष्टजन को रामजन्मभूमि परिसर में प्रवेश मिलेगा। कुछ दिनों उपरांत उत्तरी दिशा में वेद मंदिर के समीप निर्मित हो रहे प्रवेश द्वार को भी विकल्प के रूप में प्रयुक्त किया जाएगा। वैकल्पिक वीवीआइपी मार्ग गेट संख्या-तीन पर पहले ही सड़क निर्मित कराई जा चुकी है। रामजन्मभूमि परिसर में वर्तमान में राम मंदिर व 18 मंदिरों के साथ विभिन्न प्रकल्पों का भी निर्माण हो रहा है। कुछ का निर्माण प्रारंभ है तो कुछ का कार्य शुरू होने जा रहा है। इसी क्रम में संत निवास, आडिटोरियम व ट्रस्ट कार्यालय के लिए स्थल का चयन किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार रविवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल कुमार मिश्र के नेतृत्व में कार्यदायी एजेंसियों के अधिकारियों, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे व अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने परिसर का निरीक्षण कर स्थल चयन व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में मंत्रणा की

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।