वायनाड: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार, 3 अप्रैल को केरल की वायनाड लोकसभा से अपना नामांकन दाखिल किया है। वायनाड से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी ने बुधवार, 3 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल किया। 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी 4,31,770 वोटों के मार्जिन से जीते थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नामांकन के दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने रोड शो किया और फिर कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। राहुल गांधी ने 2019 के संसद चुनाव में वायनाड सीट 4 लाख 31 हजार से अधिक वोटों के भारी अंतर से जीती थी।
रोड शो के दौरान, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "आपका सांसद सदस्य होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आपके साथ एक मतदाता की तरह व्यवहार नहीं करता और न ही आपके बारे में सोचता हूं। मैं आपके साथ वैसा ही व्यवहार करता हूं और आपके बारे में सोचता हूं जैसे मैं अपनी छोटी बहन प्रियंका के बारे में सोचता हूं।वायनाड के घरों में मेरी बहनें, मां, पिता और भाई हैं और इसके लिए मैं आपका तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।"
नामांकन दाखिल करने के बाद, वायनाड से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ 'डोर-टू-डोर' ('घर-घर गारंटी अभियान') अभियान चलाया।
वायनाड से कांग्रेस उम्मीदवार राहु??? गांधी ने कहा, "ये लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन लोकतंत्र और संविधान के लिए लड़ रहे हैं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के लोग संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने में लगे हैं।"
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,''बड़े भाई राहुल गांधी जी ने आज वायनाड, केरल से अपना चुनाव नामांकन दाखिल किया। इसके बाद हमने कांग्रेस के 'घर घर गारंटी अभियान' में हिस्सा लेकर गारंटी कार्ड वितरित किया। यह चुनाव हमारे लोकतंत्र का उत्सव होने के साथ-साथ संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई भी है। 140 करोड़ भारतीयों के साथ, स्नेह और समर्थन से हम यह जंग जरूर जीतेंगे।