कोलकाता: पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद नुसरत जहां की शादी को लेकर राजनीति तेज हो गई है| एक तरफ जहां भाजपा ने लोकसभा स्पीकर से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, तो वहीं टीएमसी ने भाजपा पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है| बीजेपी ने लोकसभा स्पीकर से तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है| वहीं, तृणमूल (TMC) ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह इस पूरे मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है|
सांसद नुसरत जहां की शादी के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल के टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने कहा, 'भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति करने का प्रयत्न कर रही है, लेकिन यह एक व्यक्तिगत पारिवारिक मामला है| अगर हम दूसरों की निजी जिंदगी में दखल देना शुरू कर देंगे, तो दूसरे दलों से जुड़े कई लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है|
बदायूं (UP) से बीजेपी की सांसद संघमित्रा मौर्य ने लोकसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर नुसरत जहां के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। संघमित्रा मौर्य ने पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां पर अपनी वैवाहिक स्थिति छुपाकर संसद में झूठा हलफनामा देने का आरोप लगाते हुए उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग की है|
संघमित्रा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को 19 जून को लिखे एक पत्र में कहा कि नुसरत ने संसद में दिये गये हलफनामे में कहा था कि वह विवाहित हैं, जबकि हाल में अपने पति से रिश्ते खराब होने पर उन्होंने कहा कि उनकी कभी शादी ही नहीं हुई थी|लिहाजा शादी के मुद्दे पर उन्होंने संसद और अपने मतदाताओं को धोखे में रखा है| मौर्य ने मांग की कि इस मामले को संसद की एथिक्स कमेटी को भेज कर इसकी जांच करवानी चाहिए और जहां की सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए|
सांसद नुसरत जहां की शादी के मुद्दे पर सांसद नुसरत जहां की शादी के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि,''भाजपा इसका राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है लेकिन यह निजी पारिवारिक मामला है। अगर हम दूसरों की निजी जिंदगी पर गौर करने लगे तो कई पार्टियों के कई लोगों को परेशानी हो सकती है|
गौरतलब है कि नुसरत जहां ने लोकसभा में शपथ के दौरान खुद को शादीशुदा बताया था, जबकि हाल ही में उन्होंने बयान देकर कहा था कि उनकी शादी तो भारतीय कानून के हिसाब से वैध है ही नहीं है और वह तो सिर्फ लिव इन रिलेशनशिप में थी।
लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेत्री तथा तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां ने 2019 में तुर्की में जैन से शादी की थी, जिसमें चुनिंदा लोग शरीक हुए थे| साल 2019 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर जीत हासिल करने वाली जहां ने बाद में कोलकाता के पांच सितारा होटल में भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया था, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शरीक हुए थे| नुसरत ने शादी में दरार की अटकलों और इन खबरों के बीच यह बयान जारी किया है कि वह अलग रह रही हैं|