कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनते ही सीबीआई द्वारा नारदा घोटाले की जांच एक बार फिर से शुरू हो गई है। सीबीआई ने नारदा मामले में कैबिनेट मंत्री फिरहाद हकीम, कैबिनेट मंत्री सुब्रत मुखर्जी, टीएमसी विधायक मदन मित्रा और सोवन चटर्जी को गिरफ्तार किया है। वहीं अब तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर जमकर निशाना साधा| उन्होने नेताओं की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि राज्यपाल ने राज्य सरकार के परामर्श के बिना राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से ऐसा किया है। राज्यपाल खून चूसने वाले बन गए हैं। उसे यहां एक मिनट भी नहीं रुकना चाहिए। वह पागल कुत्ते की तरह इधर-उधर घूम रहा है|
कल्याण बनर्जी ने राज्यपाल को सनकी तक कह दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को राज्य में रुकने का कोई अधिकार नहीं है। बनर्जी ने आगे कहा कि हम कोर्ट जा रहे हैं और आप जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना काल के दौरान कई बार फैसला सुनाया कि पुलिस किसी भी व्यक्ति को बेवजह हिरासत में नहीं ले सकती, गिरफ्तार नहीं कर सकती। उसके बावजूद, सीबीआई और पुलिस ने हमारे सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई द्वारा 4 टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी पर टीएमसी सांसद ने कहा कि,''हम कोर्ट जा रहे हैं। आप जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने COVID-19 के दौरान कई बार फैसला सुनाया कि पुलिस किसी भी व्यक्ति को बेवजह हिरासत में नहीं ले सकती, गिरफ्तार नहीं कर सकती। उसके बावजूद, सीबीआई और पुलिस ने (हमारे सदस्यों को) गिरफ्तार किया है।राज्यपाल ने राज्य सरकार के परामर्श के बिना प्रतिशोधी रूप से ऐसा किया है। राज्यपाल खून चूसने वाले बन गए हैं। वह अब भाजपा से 2024 के चुनाव से पहले टिकट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए वह टीएमसी के खिलाफ जो चाहें कर रहे हैं।
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि,''वह राज्यपाल सनकी है, और खून चूसने वाला है। उसे यहां एक मिनट भी नहीं रुकना चाहिए। वह पागल कुत्ते की तरह इधर-उधर घूम रहा है| बता दें कि 9 मई को राज्यपाल जगदीप घनखड़ ने टीएमसी के इन चारों नेताओं के खिलाफ सीबीआई केस चलाने की इजाजत दे दी थी| बता दें कि बंगाल में साल 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले नारदा स्टिंग टेप सार्वजनिक हुए थे| इन स्टिंग्स में टीएमसी के मंत्री, सांसद और विधायक की तरह दिखने वाले व्यक्तियों को कंपनी के प्रतिनिधियों से रुपए लेते दिखाया गया था| स्टिंग ऑपरेशन कथित तौर पर नारदा न्यूज पोर्टल के मैथ्यू सैमुअल ने किया था|