मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बंगाल में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतरी: एक-दूसरे पर चढ़े कोच, 4 डिब्बे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त; 5 की मौत, 40 घायल

जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुरुवार एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण बड़ा हादसा हो गया। गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 (यूपी) आज शाम करीब पांच बजे डोमोहानी (पश्चिम बंगाल) के पास…

बंगाल में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतरी: एक-दूसरे पर चढ़े कोच, 4 डिब्बे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त; 5 की मौत, 40 घायल
बंगाल में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतरी: एक-दूसरे पर चढ़े कोच, 4 डिब्बे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त; 5 की मौत, 40 घायल | फ़ोटो: TVL News

जलपाईगुड़ी:  पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुरुवार एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण बड़ा हादसा हो गया।  गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 (यूपी) आज शाम करीब पांच बजे डोमोहानी (पश्चिम बंगाल) के पास पटरी से उतर गई। गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के पहिए पटरी से उतर जाने के चलते नॉर्थ बंगाल में डोमोहानी के पास (कूचबिहार और जलपाईगुड़ी के बीच) मोएनागोरी में ट्रेन 12 डिब्बे पलट गए। इस घटना में अभी तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 40 यात्रियों का रेस्क्यू किया गया है| मौके पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।



यह ट्रेन राजस्थान के बीकानेर से असम के गुवाहाटी जा रही थी| इसी बीच मैनागुड़ी पार करते समय यह हादसा हुआ| हादसे में चार-पांच बोगी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस प्रशासन समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया है| हादसे के शिकार लोगों को ट्रेन की बोगियों से निकालने के बाद स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है|



जलपाईगुड़ी की डीएम मोमिता गोदरा बसु ने 5 मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 51 एंबुलेंस राहत-बचाव कार्य में लगी हैं। 40 घायलों को मयनागुड़ी और जलपाईगुड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



एक यात्री ने बताया, "अचानक से झटका लगा और ट्रेन की बोगी पलट गई। ट्रेन के 2-4 डिब्बे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।" भारतीय रेलवे ने बताया,''12 कोच प्रभावित हुए हैं। गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 के पटरी से उतरने की उच्च स्तरीय रेलवे सुरक्षा जांच के आदेश दिए गए हैं, रेलवे हेल्पलाइन नंबर - 03612731622, 03612731623|



बता दें कि इस ट्रेन को रात 12:30 बजे तक गुवाहटी पहुंचना था लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही डोमोहानी (पश्चिम बंगाल) में पलट गया| इस हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं उसका आंकड़ा अभी जारी नहीं किया गया है|  इस घटना में ट्रेन की 12 बोगियां पलट चुकी हैं| घटना के बाद आसपास के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है| यह ट्रेन जलपाईगुड़ी और कूचविहार के बीच पलटी है| यात्रियों को बचाने के लिए मौके पर 50 एंबुलेंस को रवाना कर दिया गया है|



हादसे के बाद रेलवे ने घायलों के परिजनों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं| 03612731622, 03612731623 इन दो नंबरों पर डायल करके यात्रियों के परिजन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| घटना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जल्द से जल्द घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं|



ट्रेन संख्या 15633 बीकानेर एक्सप्रेस मंगलवार की रात राजस्थान के बीकानेर से रवाना हुई थी। गुरुवार सुबह 5.44 बजे ट्रेन पटना रेलवे स्टेशन से चलकर दोपहर 2.32 बजे किशनगंज पहुंची थी और वहां से गुवाहाटी के लिए रवाना हुई थी।




मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये देगा रेलवे

रेलवे के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से तीन लोगों की मौत हुई है और 20 लोग घायल हुए हैं। मृतकों को पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।