मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

हांस जिमर ने बीच में ही क्यों रोकी रामायण पर नमित मल्होत्रा की बात, पढ़ें पूरी खबर

5,000 साल पहले की इस कहानी को आज दुनियाभर के 2.5 अरब से ज्यादा लोग मानते और पूजते हैं। रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि हमारी विरासत है। नमित मल्होत्रा की 'रामायण' को अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में…

हांस जिमर ने बीच में ही क्यों रोकी रामायण पर नमित मल्होत्रा की बात, पढ़ें पूरी खबर
हांस जिमर ने बीच में ही क्यों रोकी रामायण पर नमित मल्होत्रा की बात, पढ़ें पूरी खबर | फ़ोटो: TVL News

5,000 साल पहले की इस कहानी को आज दुनियाभर के 2.5 अरब से ज्यादा लोग मानते और पूजते हैं। रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि हमारी विरासत है। नमित मल्होत्रा की 'रामायण' को अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में माना जा रहा है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने प्रकाश गुप्ता के पॉडकास्ट में बताया कि जब 'द लायन किंग' और 'इंटरस्टेलर' जैसे बड़े फिल्मों के म्यूजिक डायरेक्टर हैंस जिमर को पहली बार इस कहानी के बारे में बताया गया, तो उनका क्या रिएक्शन था।


नमित ने बताया कि जब उन्होंने हैंस जिमर को रामायण की कहानी समझाना शुरू किया तो हैंस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। नमित ने कहा, "हैंस ने मुझसे कहा कि कुछ भी समझाने की जरूरत नहीं है।" जब नमित ने वजह पूछी तो हैंस ने जवाब दिया, "ये तो ऐसी चीज है जो हमारे समझ से भी आगे है। इसे हमें समझाने की जरूरत ही नहीं है।"


नमित ने आगे बताया कि हैंस जिमर ने उनसे कहा, "तुम्हें मुझे रामायण समझाने की जरूरत नहीं है। जो कहानी हजारों सालों से जिंदा है, पीढ़ियों से चली आ रही है और आज भी उतनी ही अहम है, उसे हमें समझाने की जरूरत नहीं है। उसमें कुछ तो खास है, जो आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए है। हमें बस इसे मानना है और अपनी तरफ से सबसे अच्छा काम करना है, क्योंकि ये हमारे बस की बात नहीं है, ये हमसे भी ऊपर की चीज है।"


नमित के लिए हंस ज़िम्मर की ये बात सुनना काफी खास रहा। नमित ने कहा, "मुझे लगा, ये कितनी खूबसूरती से कहा एक ऐसे इंसान ने जो रामायण के बारे में ज्यादा नहीं जानता, लेकिन फिर भी उसने सम्मान दिया और कहा कि बस इस बात की कदर करनी चाहिए कि ये कहानी आज भी जिंदा है, लोग इससे दिल से जुड़े हैं और इसके लिए जुनून रखते हैं… बस यही काफी है। मुझे इससे ज्यादा कुछ जानने की जरूरत नहीं थी।”


नितेश तिवारी के निर्देशन में और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर बनी ये दो भागों वाली भव्य फिल्म IMAX में दुनियाभर में रिलीज होगी, पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 17 जुलाई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।