मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय छात्र 11 बार चाकू से हमला: चेहरे, छाती और पेट पर घाव, एक हमलावर गिरफ्तार

सिडनी: यूपी के आगरा निवासी एक भारतीय छात्र को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 11 बार चाकू मारा गया| छात्र की हालत गंभीर है| नस्लीय हमले के संभावित मामले में, सिडनी में न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय में पीएच…

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय छात्र 11 बार चाकू से हमला: चेहरे, छाती और पेट पर घाव, एक हमलावर गिरफ्तार
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय छात्र 11 बार चाकू से हमला: चेहरे, छाती और पेट पर घाव, एक हमलावर गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

सिडनी:  यूपी के आगरा निवासी एक भारतीय छात्र को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 11 बार चाकू मारा गया| छात्र की हालत गंभीर है| नस्लीय हमले के संभावित मामले में, सिडनी में न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रहे एक भारतीय छात्र को एक हमलावर ने 11 बार चाकू मार दिया है। छात्र की हालत गंभीर है| यह घटना अक्टूबर के पहले सप्ताह में हुई, इस हमले के बाद छात्र अस्पताल में भर्ती है|



आगरा निवासी शुभम गर्ग IIT मद्रास से ग्रेजुएशन करने के बाद 1 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया गया था| सिडनी न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रहे 28 वर्षीय शुभम गर्ग पर 6 अक्टूबर को चाकू से हमला किया गया था। वह वर्तमान में सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती है, और उसके परिजनों को शुक्रवार को दिल्ली में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग द्वारा वीजा दिया गया ताकि वे उससे मिल सकें।



एक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक 27 वर्षीय व्यक्ति को हमले के लिए गिरफ्तार किया गया था और उस पर "हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज किया गया था। शुभम गर्ग के चेहरे, छाती और पेट पर चाकू के कई घाव मिले थे। 


ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने एक बयान में कहा,''हम पुष्टि कर सकते हैं कि माना जाता है कि घटना से पहले पुरुष एक-दूसरे को नहीं जानते थे," । हमलावर ने शुभम गर्ग से पैसे की मांग की और मना करने पर कई बार चाकू मारकर मौके से फरार हो गया।



छात्र शुभम के परिजनों ने सोशल मीडिया पर सरकार से मदद की गुहार लगाई थी| 28 वर्षीय छात्र शुभम गर्ग की बहन काव्या गर्ग ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग करते हुए शुभम की देखभाल के लिए सिडनी जाने के लिए परिवार के सदस्यों के लिए आपातकालीन वीजा मांगा। .



काव्या गर्ग ने गुरुवार को ट्वीट किया, "मेरे भाई के कई ऑपरेशन चल रहे हैं और डॉक्टर ने कहा कि शरीर में संक्रमण फैल रहा है। नरेंद्र मोदी से इस मामले में तत्काल मदद की गुहार लगा रही हूं।"



अधिकारियों के संपर्क में है: MEA

भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी सिडनी में शुभम गर्ग नाम के एक भारतीय छात्र पर हमला करने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हमले को "दुर्भाग्यपूर्ण" और "चौंकाने वाली घटना" बताते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कैनबरा में भारतीय उच्चायोग और सिडनी में वाणिज्य दूतावास इस घटना के संबंध में ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में हैं।



ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र को कई बार चाकू मारे की घटना पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा,''हमें घटना की जानकारी है। वह अस्पताल में है, उसका इलाज जारी है। कैनबरा में हमारा उच्चायोग और सिडनी में वाणिज्य दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।हम परिवार के संपर्क में हैं|


शुभम के पिता और सिडनी दूतावास के अधिकारियों से बात की: आगरा के DM

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र को कई बार चाकू मारे जाने पर आगरा के DM नवनीत सिंह चहल ने बताया,''हमने शुभम के पिता और सिडनी दूतावास के अधिकारियों से भी बात की है। उनके छोटे भाई ने वीजा के लिए आवेदन किया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वीजा आज मिल जाएगा ताकि परिजन शुभम से ऑस्ट्रेलिया जाकर मिल सकें|


शुभम के अब तक 2 ऑपरेशन

DM नवनीत सिंह चहल ने बताया,'भारत और ऑस्ट्रेलिया सरकार परिवार के सदस्यों को सहायता प्रदान कर रही है। शुभम के अब तक 2 ऑपरेशन हो चुके हैं और हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ होंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।