मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस का यूक्रेन के दो शहरों में सीजफायर का ऐलान, लोगों को बाहर निकालने के लिए खोलेगा कॉरिडोर

Russia-Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच 10वें दिन भी जंग जारी है।इस बीच रूस ( Russian Defence Ministry) ने दो शहरों- मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का ऐलान कर दिया है। यूक्रेन में फंसे लोगों क…

रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस का यूक्रेन के दो शहरों में सीजफायर का ऐलान, लोगों को बाहर निकालने के लिए खोलेगा कॉरिडोर
रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस का यूक्रेन के दो शहरों में सीजफायर का ऐलान, लोगों को बाहर निकालने के लिए खोलेगा कॉरिडोर | फ़ोटो: TVL News

Russia-Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच 10वें दिन भी जंग जारी है।इस बीच रूस ( Russian Defence Ministry) ने दो शहरों- मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का ऐलान कर दिया है। यूक्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए सीजफायर का ऐलान हुआ है। यानी जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता, तब तक हमले नहीं किए जाएंगे। 



रूस ने यूक्रेन में नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए 07:00 GMT से युद्धविराम की घोषणा की।भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे सीजफायर किया गया। रूस के मीडिया आउटलेट स्पुतनिक ने कहा कि,'रूस ने यूक्रेन में नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए 07:00* GMT से युद्धविराम की घोषणा की।



इसके पहले रूस ने UNSC की बैठक में कहा- हम यूक्रेन से भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक , इससे पहले रूसी राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सूचित किया है कि रूसी बसें पूर्वी यूक्रेन के खार्किव और सूमी शहरों में भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए क्रॉसिंग पॉइंट पर तैयार हैं, जो पूर्वी यूरोपीय देश में उग्र संघर्ष के बीच वहां फंसे हुए हैं।




रूस ने फेसबुक-ट्विटर को बैन किया

यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने फेसबुक और ट्विटर पर बैन लगा दिया है। पुतिन प्रशासन ने कहा है कि रूसी मीडिया के कंटेंट पब्लिशिंग में भेदभाव करने की वजह से यह प्रतिबंध लगाया गया है। रूसी सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने कहा कि फेसबुक-ट्विटर के खिलाफ 26 मामले आए थे, जिसके बाद यह फैसला किया गया है। वहीं फेसबुक ने बयान जारी कर कहा है कि रूस के इस फैसले से लाखों लोगों को भरोसेमंद जानकारी नहीं मिल सकेगी।



जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर अटैक के बाद UN की मीटिंग

यूक्रेन के जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र (UN) की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई। इसमें रूसी ऐंबैस्डर ने कहा कि एटमी प्लांट पूरी तरह काम कर रहा है और वहां रूस की कोई दखलअंदाजी नहीं है।



इसी बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि यूक्रेन ने कीव के बाहर रूसी सैनिकों पर हमले कर उसे कमजोर कर दिया है। यूक्रेन को हथियार भेजने के सवाल पर पेंटागन ने कहा कि यूक्रेन के पास पहले ही पर्याप्त हथियार मौजूद हैं।



रूस ने न्यूक्लियर प्लांट में वर्कर्स की हत्या की: यूक्रेन

UN में डिबेट के दौरान यूक्रेन के ऐंबैस्डर सर्गिय किस्लित्सिया ने दावा किया कि रूसी सैनिकों ने न्यूक्लियर प्लांट में काम कर रहे वर्कर्स की हत्या की है। उन्होंने कहा कि सुबह सेना के जवान जपोरिझिया प्लांट के पास पहुंचे और वहां मॉनिटरिंग कर रहे कर्मचारियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। यूक्रेन ने कहा कि रूसी आतंक को रोकना पूरी दुनिया का कर्तव्य है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-9-ukraines-volodymyr-zelensky-vladimir-putin-india-us-british-indian-student 


पोलैंड ने स्पेनिश पत्रकार को गिरफ्तार किया

पोलैंड में सुरक्षा बलों ने स्पेनिश मूल के एक पत्रकार पाब्लो गोंजालेज को रूस की तरफ से जासूसी करने के शक में गिरफ्तार किया। इस मामले में उन्हें 10 साल तक जेल में रहना पड़ सकता है।पोलैंड यूक्रेन का सीमावर्ती देश है और यहां पर लाखों यूक्रेनियों ने जंग की वजह से शरण ली हुई है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।