वाराणसी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए वाराणसी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पूरा यूपी बिना बटे एकजुट होकर कह रहा है कि आएगी तो भाजपा ही और आएंगे तो योगी ही। यूपी के लोग यूपी में गुंडागर्दी, माफिया, भ्रष्टाचार, घोर परिवारवादियों को पूरी तरह नकार चुके हैं|
PM मोदी ने कहा,''इस चुनाव में मेरी ये आखिरी सभा है। उत्तर प्रदेश ने दशकों से शायद ऐसा चुनाव नहीं देखा होगा। ऐसा चुनाव जब सरकार अपने काम पर, अपनी ईमानदार छवि पर, भेदभाव और पक्षपात रहित विकास पर और सुधरी हुई कानून व्यवस्था के दम पर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद मांग रही हो।
PM मोदी ने कहा,''आज एक तरफ डबल इंजन का डबल बेनिफिट है, जिसका लाभ यूपी का हर नागरिक उठा रहा है। दूसरी तरफ घोर परिवारवादियों की कोरी घोषणाएं हैं, जो कभी पूरी हो ही नहीं सकती हैं।