वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है.. अब वोटों की गिनती जारी है| अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में मंगलवार रात शुरू हुई मतगणना में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन और रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर चल रही है
US Election Results 2020 Live:
-डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि वे कैसे मेल बैलेट डंपों को गिनते हैं, ये अपने प्रतिशत और विध्वंसक क्षमता में काफी भयानक हैं।
-फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे ने न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली का चुनाव जीत लिया है| जोहरान ममडानी पहली बार जीत हासिल की है| वो डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ऑफ अमेरिका के सदस्य हैं|
-चुनाव का परिणाम छह राज्यों के रिजल्ट पर निर्भर करेगा। इन राज्यों में जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, नॉर्थ कैरोलिना, पेन्सिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन शामिल हैं। ट्रंप को व्हाइट हाउस में बने रहने के लिए पेन्सिल्वेनिया में जीत हासिल करना जरूरी है। ऐसा होने पर उन्हें बाकी राज्यों से केवल तीन वोट और चाहिए होंगे। बिना पेन्सिल्वेनिया के उन्हें बाकी सभी पांच राज्यों में जीतना होगा।
-डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन इस चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बिडेन का कहना है कि कुछ राज्यों में कड़ी टक्कर होने के बावजूद मैं विश्वस्त हूं कि हमारी पार्टी जीत की राह पर है। उन्होंने भरोसा जताया कि वह अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बनने वाले हैं।
-डोनाल्ड ट्रंप ने वोटों की गिनती पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कल जहां हम जीत रहे थे, वहां अचानक पीछे कैसे हो गए। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि बीती रात मैं आगे चल रहा था। कई राज्यों में डेमोक्रेट ने मतगणना पर कंट्रोल किया। फिर, एक-एक करके वे जादुई रूप से गायब होना शुरू हो गए। राजनीति विशेषज्ञ पूरी तरह से और ऐतिहासिक रूप से गलत निकले।
-डेमोक्रेटिक पार्टी के रिची टोरेस अमेरिकी कांग्रेस के लिए निर्वाचित होने वाले पहले अश्वेत समलैंगिक बन गए हैं। न्यूयार्क सिटी काउंसिल के सदस्य टोरेस (32) ने रिपब्ल्किन पार्टी के उम्मीदवार पैट्रिक डेलिसेज को हराकर न्यूयॉर्क के 15वें कांग्रेस जिले से चुनाव जीता।
-टोरेस ने एक बयान में कहा, ‘आज, साउथ ब्रोंक्स के लिए एक नया युग प्रारंभ हुआ है। ब्रोंक्स अनिवार्य और जीवंत है और यहां प्यारे व प्रतिभाशाली लोग रहते हैं जिन्होंने अपनी ताकत, तकदीर और जिद को प्रदर्शित किया है। ब्रोंक्स न्यूयॉर्क सिटी की धड़कन है।’
-अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में उतरे भारतीय मूल के एक उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है। डेमोक्रेट उम्मीदवार पूर्व राजनयिक श्रीनिवास राव प्रेस्टन कुलकर्णी टेक्सस के एक जिले से चुनाव लड़ रहे थे।
-चुनाव को लेकर अमेरिका में हुए एक सर्वे में रोचक जानकारी सामने आई है। इसके अनुसार अमेरिका के मुस्लिम मतदाताओं का रुझान डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बिडेन की ओर देखा जा रहा है। दि काउंसिल ऑफ अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस की ओर से कराए गए इस सर्वे के मुताबिक करीब 69 फीसदी मुस्लिम मतदाताओं ने जो बिडेन को वोट दिया है तो महज 17 फीसदी ने ट्रंप को समर्थन दिया है।
-जो बिडेन को 238 तो ट्रंप को 213 इलेक्टोरल वोट्स मिले हैं। बिडेन को बहुमत के लिए 32 वोटों की जरूरत है, जबकि ट्रंप को जीत के लिए 57 वोट चाहिए। बता दें कि अमेरिका में बहुमत का आंकड़ा 270 है।
-डेमोक्रेट्स उम्मीदवार जो बिडेन अब तक वॉशिंगटन, कैलिफोर्निया, ओरेगॉन, न्यूयॉर्क, मैसाचुसेट्स, न्यूजर्सी, मैरीलैंड, वमोर्ट, डेलावेयर और वर्जीनिया जीत चुके हैं। वहीं, रिपब्लिकंस उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा, टेनेसी, टेक्सस, साउथ कैरोलिना और ओक्लाहोमा जीत चुके हैं।
-चुनाव के परिणाम आने से पहले ही बुधवार सुबह डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की कई हॉलीवुड हस्तियों ने आलोचना की है। ट्रंप ने अपने भाषण में कई महत्वपूर्ण राज्यों में अपनी जीत होने की बात कही थी, जबति यहां अभी भी मतगणना ही चल रही है। ट्रंप ने अपने संबोधन में अमेरिकी जनता को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद कहा था। ट्रंप के इस भाषण पर अभिनेता जॉर्ज टाकेई, डेब्रा मेसिंग और पैटन ओसवाल्ट समेत हॉलीवुड की कई हस्तियों ने आपत्ति जताई है और इसे आपराधिक करार दिया है। ओसवाल्ट ने ट्विटर पर लिखा, वह (ट्रंप) जो कर रहे हैं, वो बहुत खतरनाक है।
-अमेरिकी चुनाव में इस समय ट्रंप से 14 इलेक्टोरल वोट से आगे चल रहे हैं डेमोक्रेट उम्मीदवार बिडेन
-अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में भारतीय-अमेरिकी समुदाय पहली बार एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है और दोनों -डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन- पार्टियों ने समुदाय के 18 लाख मतदाताओं को लुभाने के लिए कई कदम उठाए क्योंकि फ्लोरिडा, जॉर्जिया, मिशिगन, नार्थ कैरोलिना, टेक्सास और पेंसिल्वेनिया जैसे कांटे की लड़ाई वाले राज्यों में जीत के लिए समुदाय के मत अहम हैं।
- खबर के अनुसार पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन ने कोलोराडो, कनेक्टिकट, डेलावेयर, इलिनोइस, मैसाचुसेट्स, न्यू मैक्सिको, वरमोंट और वर्जीनिया में जीत दर्ज कर ली है। जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अलबामा, अर्कांसस, केंटकी, लुइसियाना, मिसिसिपी, नेब्रास्का, नॉर्थ डकोटा, ओक्लाहोमा, साउथ डकोटा, टेनेसी, वेस्ट वर्जीनिया, व्योमिंग, इंडियाना और साउथ कैरोलाइना में आगे चल रहे हैं।
-डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन 227 मतों के साथ डोनाल्ड ट्रंप से आगे, ट्रंप 213 पर
-डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वोटों की गिनती में कई जगह फ्रॉड हो रहे हैं, लेकिन हम चुनाव में जीत हासिल करेंगे। हम लोग सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और वोटों को रोकने की मांग करेंगे। हम नहीं चाहते हैं कि किसी बैलट की गिनती सुबह चार बजे तक हो। जहां तक मुझे कहना है, हम पहले ही चुनाव जीत चुके हैं।
-राष्ट्रपति पद के चुनाव की मतगणना में पूर्व उप राष्ट्रपति एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन आगे। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी कांटे की टक्कर जारी है। डोनाल्ड ट्रंप के 213 इलेक्टोरल की तुलना में बाइडन 224 पर काबिज।
-डेमोक्रेटिक पार्टी के सभी चारों भारतीय-अमेरिकी सांसद हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए दोबारा चुने गए हैं। इस चुनाव में डॉ अमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना और राजा कृष्णमूर्ति अपने-अपने जिलों से चुनाव जीते हैं।
-अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में नतीजे आने शुरू होने के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने जीत का दावा किया है। उन्होंने घोषणा की है कि "हम यह चुनाव जीतने की राह पर हैं।"
-डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन 220 मतों के साथ डोनाल्ड ट्रंप से आगे, ट्रंप 213 पर: रॉयटर्स
-वोटों की गिनती के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को संबोधित किया| डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं अमेरिकी लोगों का शुक्रिया करना चाहता हूं, लाखों लोगों ने हमारे लिए वोट किया है| कुछ लोग हमारे वोटरों को प्रभावित करना चाहते हैं| हम लोग बड़ी जीत की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक माहौल बदलने लगा है|
-अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है, इसे बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर डेमोक्रेटिक पार्टी पर आरोप लगाया है कि हम जीत हासिल कर रहे हैं, लेकिन वे (डेमोक्रेट्स) जनमत पर डाका डालने की कोशिश कर रहे हैं। हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। मतदान खत्म होने के बाद वोट नहीं डाले जा सकते। हालांकि, ट्विटर की तरफ से इस ट्वीट को ब्लॉक कर दिया गया है और गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है।
-चेन्नई में पैदा हुईं 55 वर्षीय प्रमिला जयपाल ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार क्रेग केलर को वाशिंगटन के सातवें कांग्रेसनल जिले में हराया।
-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फ्लोरिडा और आयोवा में जीत हासिल हुई है। राष्ट्रपति बनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 270 है। जो बिडेन को 205 इलेक्टोरल वोट्स मिले हैं। वहीं, ट्रंप के खाते में 171 इलेक्टोरल वोट्स आए हैं।
-29 वर्षीय रिपब्लिकन नीरज अंटानी ने ओहियो राज्य सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बनकर इतिहास रच दिया है। अंटानी ने डेमोक्रेटिक पार्टी के मार्क फोगेल को हराया और ओहियो सीनेट के 6वें जिले के लिए राज्य सीनेटर के रूप में निर्वाचित हुए।
-जो बिडेन को मिनेसोटा से जीत हासिल हुई है। मिनेसोटा में 10 इलेक्टोरल वोट्स हैं और यह एक डेमोक्रेटिक-झुकाव वाला राज्य माना जाता है। यहां 1976 से डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के लिए मतदान किया जाता रहा है।
-डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन को हवाई में जीत मिली है। इस राज्य में चार इलेक्टोरल वोट्स हैं।
-भारतीय अमेरिकी प्रमिला जयपाल (डेमोक्रेटिक पार्टी) ने वाशिंगटन ड्रिस्ट्रिक्ट पर फिर से जीत हासिल की है।
-डेमोक्रेट उम्मीदवार साराह मैकब्राइड ने डेलावेयर से राज्य सीनेट की सीट पर जीत हासिल की है और शपथ लेने के बाद वह देश की पहली ट्रांसजेंडर राज्य सीनेटर (राज्य सीनेट की सदस्य) बन जाएंगी।
-भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सांसद राजा कृष्णमूर्ति लगातार तीसरी बार अमेरिकी कांग्रेस के निम्न सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए चुन लिए गए हैं।
-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्योमिंग, कंसास, मिसौरी, मिसिसिपी में जीत हासिल हुई है।डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन को वाशिंगटन, ओरिगन, कैलिफॉर्निया और इलिनोयस में जीत हासिल हुई।
-डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस ने ट्वीट कर कहा है, जो बिडेन जानते हैं कि इसका कोई मायने नहीं हैं कि हम कहां से आए हैं और कहां रहते हैं। हमारी नस्ल, लिंग, पृष्ठभूमि और आस्था क्या है इसका कोई मतलब नहीं है। हमारी पहचान कैसे की जाती है और हम किसे प्यार करते हैं, इसका भी कोई मतलब नहीं है। इसका भी कोई मतलब नहीं है कि आपकी दादी कौन सी भाषा बोलती हैं। हमें इस आधार पर कोई बांट नहीं सकता है।
-अमेरिका के डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने न्यू मैक्सिको, मैसाचुसेट्स, न्यू जर्सी, मैरीलैंड, वर्मोंट, कनेक्टिकट, डेलावेयर, कोलोराडो के अलावा न्यू मैक्सिको और न्यू हैम्पशायर में जीत हासिल की।
-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यूटाह, नेब्रास्का, लुइसियाना में जीत हासिल हुई है।
-सीबीएस न्यूज के अनुसार, डेलवेयर ने अमेरिकी इतिहास में अपना पहला ट्रांसजेंडर सीनेट चुना है। सारा मैकब्राइड अमेरिका में सेवा देने वाली अब तक की सबसे अधिक रैंकिंग वाली ट्रांसजेंडर अधिकारी चुनी जाएगी।
-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दक्षिण डकोटा और उत्तरी डकोटा में जीत हासिल हुई है। वहीं, जो बिडेन को कोलाराडो और कनेक्टिकट में जीत मिली है।
-डोनाल्ड ट्रंप को टेनेसी, वेस्ट वर्जीनिया, ओक्लाहोमा, केंटकी और इंडियाना के अलावा अरकंसास में जीत मिली। अमेरिकी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने मैसाचुसेट्स, न्यू जर्सी, मैरीलैंड और वर्मोंट के अलावा न्यूयॉर्क में जीत हासिल की।
-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओकलाहोमा और केंटकी में जीत हासिल की। वहीं, जो बिडेन को को मैसाचुसेट्स, न्यू जर्सी, मैरीलैंड में जीत हासिल की।
-मैं अमेरिका के लोगों का उनके इतने ज़्यादा समर्थन के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। हम एक बड़े जश्न की तैयारी कर रहे हैं: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
-डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने वर्मोंट में जीत हासिल की।
-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंडियाना में जीत हासिल की। इसके अलावा केंटकी, वर्जनिया और दक्षिण कैरोलिना में ट्रंप आगे चल रहे हैं। वहीं, जो बिडेन टेक्सस, जॉर्जिया, फ्लोरिडा, न्यू हैंपशायर और वर्मोंट में आगे चल रहे हैं।
आपको बता दें कि राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के लिए कुल 270 इलेक्टोरेल वोट चाहिए| जबकि कुल इलेक्टोरेल वोट की संख्या 538 है. हालांकि, इस बार अधिकतर वोट मेल-इन के जरिए डाले गए हैं, ऐसे में शुरुआती नतीजों और अंतिम नतीजों में भारी अंतर देखने को मिल सकता है|
इलेक्टोरल कॉलेज क्या है?: इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए 538 इलेक्टर्स को चुना जाता है। ये इलेक्टर्स ही अमरीकी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का फैसला करते हैं। 538 इलेक्टर्स में 435 रिप्रेजेंटेटिव्स, 100 सीनेटर्स और तीन डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के इलेक्टर्स होते हैं। लेकिन दो राज्यों में जो उम्मीदवार स्टेट वोट को बहुमत से हासिल करने में कामयाब रहता है वह स्टेट इलेक्टोरल जीत लेता है। नर्बास्का और मेईन में इलेक्टोरल वोट आनुपातिक प्रतिनिधित्व से निर्धारित होता है। इसका मतलब यह हुआ कि इन दोनों राज्यों सबसे ज्यादा वोट पाने वाले को दो इलेक्टोरल वोट मिलेंगे (दो सीनेटर्स) जबकि बाकी बचे इलेक्टोरल वोट कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट को आवंटित कर दिए जाएंगे।इस नियम से दोनों कैंडिडेट को नर्बास्का और मेईन में इलेक्टोरल वोट मिलने की संभावना रहती है जबकि बाकी बचे 48 राज्यों में विजेता को सभी इलेक्टर्स मिल जाते हैं। यह प्रक्रिया राज्य दर राज्य बदलती रहती है।
-फ्लोरिडा में ट्रंप और बिडेन में कांटे की टक्कर जारी है। ट्रंप यहां दो प्वाइंट से लीड कर रहे हैं। यहां 29 इलेक्टोरल वोट हैं और दोनों के लिए ही यह स्टेट जीतना बेहद जरूरी है। वहीं बिडेन ने कनेक्टिकट और मैसाचुसेट्स में भी जीत दर्ज की है।\
-जो बिडेन जीत के लिहाज से बेहद अहम राज्य जॉर्जिया में बढ़त बनाए हुए हैं। वह ट्रंप से चार प्वाइंट आगे चल रहे हैं जॉर्जिया में 16 इलेक्टोरल वोट हैं। 2016 में यहां से ट्रंप ने जीत दर्ज की थी। बिडेन ने न्यू जर्सी, अपने गृह राज्य डेलावेयर और वर्जीनिया में जीत दर्ज की है।
-इंडियाना के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रंप ने केंटुकी और वेस्ट वर्जीनिया में भी में जीत दर्ज की है।ट्रंप ने ओक्लाहोमा में भी जीत दर्ज की है। इस राज्य में सात इलेक्टोरल वोट हैं। ट्रंप ने 2016 में भी सहज अंतर से यहां जीत दर्ज की थी।
-शुरुआती मतदान के नतीजे सामने आने लगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंडियाना में जीत दर्ज की है। साथ ही केंटकी, वर्जीनिया और दक्षिण कैरोलिना में बिडेन से काफी आगे चल रहे हैं। वहीं अमेरिकी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन टेक्सास, जॉर्जिया, फ्लोरिडा, न्यू हैम्पशायर में आगे चल रहै हैं और वर्मोंट में जीत दर्ज की है। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया के हवाले से सामने आई है।
चीन के मीडिया में स्थिति बदलती दिख रही है। पहले कहा जाता था कि चीन ट्रंप को पसंद करता है क्योंकि वो उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर कमजोर प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखता है, लेकिन चुनाव करीब आने के बाद चीन के मीडिया में रुख बदलता दिखा। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने लेडी गागा के उस वीडियो को शेयर किया है जिसमें उन्होंने बिडेन को समर्थन देने की अपील की है।
उपराष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस से जब पूछा गया कि आज आप अपनी जीत के अवसर के बारे में क्यो सोचते हैं तो उन्होंने कहा कि 'दिन खत्म नहीं हुआ है। मतदान बंद होने के बाद मुझसे पूछें, हो सकता है कि मेरे पास एक बेहतर विचार हो, लेकिन अभी मैं यहां लोगों को वोट देने के लिए याद दिला रही हूं क्योंकि चुनाव अभी भी हो रहा है, यह खत्म नहीं हुआ है।'
-अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए स्विंग स्टेट को जीतना जरूरी होता है। यही राज्य उम्मीदवारों की किस्मत का अंतिम फैसला करते हैं। स्विंग स्टेट उन राज्यों को कहा जाता है जिनके मतदाता को रुझान बदलता रहता है, यानी कभी वो डेमोक्रैट उम्मीदवार को चुनते हैं तो कभी रिपब्लिकन को।
-डोनाल्ड ट्रंप पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वो दोबारा राष्ट्रपति चुनाव जीत जाएं और जॉर्ज बुश का इतिहास ना दोहराएं जो कि 1992 के चुनाव में दोबारा राष्ट्रपति नहीं बन पाए थे। लेकिन जो बिडेन उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।