वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए तस्वीर साफ हो गई है| डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन होंगे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति| भारतीय-अमेरिकी कमला हैरिस अगली उपराष्ट्रपति होंगी, जो यह पद संभालने वाली पहली महिला होंगी|
डेमोक्रेटिक पार्टी के Joe Biden ने कहा कि अमेरिका, आपने मुझे हमारे महान देश का नेतृत्व करने के लिए चुना है, यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आपसे यह वादा करता हूं कि मैं सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति बनूंगा, चाहे आपने मुझे वोट दिया या नहीं।
जो बाइडन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ,'आपने मुझे अमेरिका जैसे महान देश का नेतृत्व करने के लिए चुना है, इसके लिए मैं आभारी हूं।हमारे आगे का काम कठिन होगा, लेकिन मैं आपसे यह वादा करता हूं: मैं सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति बनूंगा - चाहे आपने मुझे वोट दिया हो या नहीं।आप ने मुझ पर जो विश्वास रखा है, मैं उस पर कायम रहूंगा।
कमला हैरिस ने कहा कि,''यह चुनाव जो बिडेन या मेरे लिए नहीं है, यह अमेरिका की आत्मा और इसके लिए लड़ने की हमारी इच्छा के बारे में है। हमारे लिए आगे बहुत काम है। आएँ शुरू करें...
डेमेक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन, डोनाल्ड ट्रंप को हराकर राष्ट्रपति चुनाव जीत गए हैं। वह अब अमेरिका के अगले यानी 46वें राष्ट्रपति होंगे। फॉक्स न्यूज के मुकाबिक, बाइडन को 290 इलेक्टोरल वोट मिले जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 214। बता दें कि बहुमत के लिए 270 का ही आंकड़ा है। फॉक्स न्यूज के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन को कुल 74,847,834 वोट हासिल हुए हैं। जो कि पूरे मतों का 50.6 फीसदी है। वहीं, दूसरी ओर रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 47.7 फीसदी वोट शेयर के साथ 70,591,531 वोट मिले हैं।