वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पद संभालते ही लिए कई बड़े फ़ैसले|अमेरिकी राष्ट्रप???ि जो बाइडेन ने पेरिस एग्रीमेंट में फिर से शामिल होने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किया |राष्ट्रपति बाइडेन ने मेक्सिको से लगी सीमा पर आपातकाल की घोषणा को वापस लिया, साथ ही मेक्सिको की सीमा पर बनने वाली दीवार के निर्माण पर भी लगाई रोक|
जलवायु परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रपति बाइडेन ने पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिका के दोबारा शामिल होने के आदेश पर किए हस्ताक्षर| अमेरिका आज से 30 दिन बाद पेरिस जलवायु समझौते में फिर से हो जाएगा शामिल |
राष्ट्रपति बाइडेन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ रिश्तों को बहाल करते हुए डॉ एंथोनी फॉसी को विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का प्रमुख बनाया | राष्ट्रपति बाइडेन ने मुस्लिम बहुल देशों पर लगाई गई यात्रा-पाबंदियों को हटाने का फैसला लेते हुए विदेश मंत्रालय को जल्द ही वीजा प्रक्रिया शुरू करने का दिया आदेश|
बुधवार को राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद उन्होंने 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करके पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों को पलट दिया है। इसी बीच बाइडन ने प्रवासियों को राहत देने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका फायदा 1.1 करोड़ प्रवासियों को मिलेगा। इसमें लगभग पांच लाख भारतीय शामिल हैं।
● राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिका की वापसी पर मुहर लगाई|
● साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन से हटने के फैसले पर भी रोक लगा दी है|
●COVID19 के मद्देनज़र सभी अमेरिकियों को लिए Mask पहनना किया गया अनिवार्य|
●राष्ट्रपति बाइडेन ने मुस्लिम बहुल देशों पर लगाई गई यात्रा-पाबंदियों को हटाने का फैसला लेते हुए विदेश मंत्रालय को जल्द ही वीजा प्रक्रिया शुरू करने का दिया आदेश
● राष्ट्रपति बाइडेन ने मेक्सिको से लगी सीमा पर आपातकाल की घोषणा को वापस लिया, साथ ही मेक्सिको की सीमा पर बनने वाली दीवार के निर्माण पर भी लगाई रोक
- ● आम लोगों को आर्थिक मदद का ऐलान करने के साथ ही स्टूडेंट लोन की किस्त को सितंबर तक टाला गया है.