काबुल: अफ़ग़ानिस्तान के पहले उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने खुद को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान के फ़र्स्ट वाइस प्रेसिडेंट अमरुल्लाह सालेह ने ख़ुद को केयरटेकर राष्ट्रपति घोषित किया है|
अमरुल्लाह सालेह ने ट्वीट में कहा कि अफगानिस्तान के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति की अनुपस्थिति, पलायन, इस्तीफा या मृत्यु होने की स्थिति में एफवीपी कार्यवाहक राष्ट्रपति बन जाता है| मैं वर्तमान में अपने देश के अंदर हूं और वैध देखभाल करने वाला राष्ट्रपति हूं| मैं सभी नेताओं से उनके समर्थन और आम सहमति के लिए संपर्क कर रहा हूं|
खुद को कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित करने से पहले अमरुल्लाह ने कहा था कि, तालिबान के सामने घुटने कभी नहीं टेकेंगे| उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान की मौजूदा स्थित पर अमेरिकी राष्ट्रपति से बहस करना अर्थहीन है| अफगानों को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी| अमेरिका और नाटो ने भले ही अपना हौसला खो दिया हो लेकिन हमारी उम्मीद अब भी कायम है|
सालेह ने कहा था,''प्रतिरोध खत्म हो चुका है और उन्होंने अफगानिस्तान के समर्थकों से तालिबान के खिलाफ लड़ाई में साथ आने की अपील की है|