बाली (इंडोनेशिया): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाली के अपूर्व केम्पिसंकी होटल पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इंडोनेशिया के बाली में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत की|
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 17वें G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बाली के अपूर्व केम्पिसंकी होटल पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने उनका स्वागत किया।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा,'' हमने विश्व व्यवस्था और अंतर्राष्ट्रीय कानून का परीक्षण होते हुए देखा है। आज दुनिया की निगाहें हमारी बैठक पर टिकी हैं। क्या हम सफल होंगे या असफलताओं की संख्या में हम एक और चीज जोड़ेंगे? मेरे विचार से, G-20 को सफल होना चाहिए|
राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा,''G-20 की अध्यक्षता के रूप में, इंडोनेशिया ने गहन और व्यापक मतभेदों को पाटने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। लेकिन सफलता तभी प्राप्त की जा सकती है जब हम सभी मतभेदों को दूर करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हों|
डोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा,'समाधान के हिस्से के रूप में विकासशील देशों को सशक्त बनाया जाना चाहिए। स्वास्थ्य क्षमता में अंतराल की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। विकासशील देशों को सशक्त भागीदारी की आवश्यकता है, उन्हें वैश्विक स्वास्थ्य आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा होना चाहिए|