मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

टी20 वर्ल्ड कप में करारी हार के बाद BCCI ने चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा समेत पूरी चयन समिति को किया बर्खास्त, नई कमेटी के लिए आवेदन जारी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा और पूरी राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है | BCCI ने टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन करने वाली टीम चुनने वाली सिल…

टी20 वर्ल्ड कप में करारी हार के बाद BCCI ने चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा समेत पूरी चयन समिति को किया बर्खास्त, नई कमेटी के लिए आवेदन जारी
टी20 वर्ल्ड कप में करारी हार के बाद BCCI ने चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा समेत पूरी चयन समिति को किया बर्खास्त, नई कमेटी के लिए आवेदन जारी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा और पूरी राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है | BCCI ने टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन करने वाली टीम चुनने वाली सिलेक्शन कमेटी को ही बर्खास्त कर दिया है। मालूम हो कि, टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट की हार का सामना करना पड़ा था।



सिलेक्शन कमेटी में चार मेंबर सुनील जोशी, देवाशीष मोहंती और हरविंदर सिंह थे| चेतन शर्मा कमेटी चीफ सिलेक्टर थे। BCCI ने आज शुक्रवार (18 नवंबर, 2022) को मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा समेत पूरी राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है |



इसके साथ ही बीसीसीआई ने BCCI ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं| राष्ट्रीय चयन समिति का सदस्य बनने के सिए कुल पांच पद हैं| 



जो उम्मीदवार उक्त पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपने आवेदन पर विचार करने के लिए निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा।


आवेदन करने वाला खिलाड़ी कम से कम...

A) 7 टेस्ट मैच; या

B) 30 प्रथम श्रेणी मैच; या

c) 10 ODI और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेला हों



इन शर्तों के अलावा साथ ही आवेदन करने वाले खिलाड़ी ने कम से कम पांच साल पहले क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो| कोई भी व्यक्ति जो कुल 5 वर्षों के लिए किसी भी क्रिकेट समिति (जैसा कि बीसीसीआई के नियमों और विनियमों में परिभाषित है) का सदस्य रहा है, चयन समिति का सदस्य बनने के लिए पात्र नहीं होगा।


आवेदन 28 नवंबर, 2022 को शाम छह बजे तक जमा किए जाने चाहिए।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।