फ्लोरिडा: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा स्थित लग्जरी घर मार-ए-लागो रिसॉर्ट पर FBI का छापा पड़ा। इसके बाद फ्लोरिडा के जज ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घर छापेमारी में इस्तेमाल किए गए सर्च वारंट को अनसील किया। FBI के अनुसार छापेमारी के दौरान 'टॉप सीक्रेट' दस्तावेज जब्त किए गए| अमेरिका के इतिहास में पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रपति के घर पर FBI ने छापेमारी की है।
फ्लोरिडा के जज ने ट्रंप के घर पर छापेमारी में इस्तेमाल किए गए सर्च वारंट को अनसील (रद्द) किया| ट्रंप के घर से छापेमारी में परमाणु हथियारों से संबंधित 'टॉप सीक्रेट' दस्तावेज जब्त किए गए |FBI ने इस दौरान ट्रंप के घर से करीब 12 बॉक्स जब्त किए हैं। एफबीआई ने ट्रंप के मार-ए-लागो आवास से गोपनीय सामग्री के 11 सेट जब्त किए जिनमें शीर्ष गोपनीय दस्तावेज भी शामिल हैं|
सर्च वारंट के अनुसार, ट्रम्प जांच में जासूसी अधिनियम के संभावित उल्लंघन शामिल हैं| ट्रंप पर आरोप है कि वे व्हाइट हाउस छोड़ते समय दस्तावेजों के करीब 15 बक्से अपने साथ मार-ए-लागो लेकर चले गए थे, जबकि दस्तावेजों से भरे ये बॉक्स नेशनल आर्काइव्स भेजे जाने थे।
CBS के अनुसार,''मार-ए-लीगो में FBI की रेड अमेरिका के नेशनल आर्काइव्स रिकॉर्ड के रख-रखाव की जांच से जुड़ी है। आरोप है कि ट्रम्प ने जब पिछले साल व्हाइट हाउस छोड़ा था, तब वो कई डॉक्यूमेंट्स अपने साथ ले गए थे। कई बड़े बॉक्स में यह डॉक्यूमेंट्स मार-ए-लीगो ले जाए गए थे। इसके बाद से ही अमेरिकी खुफिया एजेंसियां ट्रम्प और उनके करीबियों पर नजर रख रहीं थीं।