मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

ऐसे कदम न उठाएं जिससे पाकिस्तान में श्रीलंका जैसी स्थिति बने..: पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ से इमरान खान ने कहा

लाहौर/ इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने लॉन्ग मार्च के दौरान फायरिंग में घायल होने के बाद शौकत खानम अस्पताल - लाहौर से आज शुक्रव…

ऐसे कदम न उठाएं जिससे पाकिस्तान में श्रीलंका जैसी स्थिति बने..: पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ से इमरान खान ने कहा
ऐसे कदम न उठाएं जिससे पाकिस्तान में श्रीलंका जैसी स्थिति बने..: पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ से इमरान खान ने कहा | फ़ोटो: TVL News

लाहौर/ इस्लामाबाद  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने लॉन्ग मार्च के दौरान फायरिंग में घायल होने के बाद शौकत खानम अस्पताल - लाहौर से आज शुक्रवार को कहा,''जो हमला मुझ पर किया गया। मुझे जाने से एक दिन पहले पता चल गया था कि इन्होंने वजीराबाद या गुजरात में मुझे मारने की योजना बना रखी थी|



इमरान खान ने पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार से कहा कि वे ऐसे कदम न उठाएं जिससे पाकिस्तान में श्रीलंका जैसी स्थिति बने। उन्होंने कहा कि राष्ट्र मतपत्र के माध्यम से बदलाव लाता है और अपने शासकों का चुनाव करता है।



खान ने आरोप लगाया कि बंद दरवाजों के पीछे उनकी हत्या की योजना बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि, मेरे पास वीडियो है, यदि मुझे कुछ हुआ तो वीडियो जारी कर दिया जाएगा| उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें उन्होंने उन लोगों का नाम लिया जो उनकी हत्या के प्रयासों में शामिल थे।



खान ने आरोप लगाया कि “मेरी हत्या की योजना में तीन और लोग शामिल हैं। तीन लोगों में से एक राणा सनाउल्लाह (पाकिस्तान के गृह मंत्री) हैं जिन्होंने पीटीआई को भारी जनसमर्थन देखकर मुझे मारने की योजना बनाई थी|  इमरान खान ने पीएम शाहबाज शरीफ़, गृहमंत्री राना सानाउल्लाह और मेजर जेनरल फ़ैसल नसीर, इन तीन लोगों पर मारने की साज़िश का आरोप दोहराया है|



खान ने कहा,“हमने प्राथमिकी दर्ज करने की कोशिश की, लेकिन शहबाज शरीफ, राणा सनाउल्लाह सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कैसे दर्ज की जाएगी? इन तीन लोगों को अपने कार्यालय से इस्तीफा देना होगा, ”। उन्होंने शहबाज शरीफ सरकार से कहा कि वे ऐसे कदम न उठाएं जिससे पाकिस्तान में श्रीलंका जैसी स्थिति बने। उन्होंने कहा कि राष्ट्र मतपत्र के माध्यम से बदलाव लाता है और अपने शासकों का चुनाव करता है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।