मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन: नारा शहर में चुनाव प्रचार के दौरान गोली लगने के बाद शिंजो आबे की मौत, पूर्व सैनिक को पीछे से मारी थी गोली

टोक्यो: जापान के नारा शहर में चुनाव प्रचार के भाषण के दौरान गोली लगने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो गई है| अधिकारियों का कहना है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मृत्यु हो…

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन: नारा शहर में चुनाव प्रचार के दौरान गोली लगने के बाद शिंजो आबे की मौत, पूर्व सैनिक को पीछे से मारी थी गोली
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन: नारा शहर में चुनाव प्रचार के दौरान गोली लगने के बाद शिंजो आबे की मौत, पूर्व सैनिक को पीछे से मारी थी गोली | फ़ोटो: TVL News

टोक्यो:  जापान के नारा शहर में चुनाव प्रचार के भाषण के दौरान गोली लगने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो गई है| अधिकारियों का कहना है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मृत्यु हो गई है। उन्हें क्योटो के पास नारा शहर में शुक्रवार को एक भाषण के दौरान गोली मार दी गई थी|  घटना भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे (जापान के समय के मुताबिक सुबह 11.30) की है।



शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आबे नारा शहर में एक इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। 42 साल के हमलावर ने उन पर पीछे से फायरिंग की। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का नाम यामागामी तेत्सुया है और वो आबे की नीतियों से नाखुश था।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।



"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया,''श्री आबे भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मनाता है और हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं|


Also Read: जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पर हमला, पीछे से मारी गई गोली


पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं।


Also Read: मेरे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से काफी दुखी हूं..': जापान के पूर्व PM को गोली लगने पर पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह


जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया,''भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया|



छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया,'' जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले के बाद उनका निधन बेहद दुखद है। वे भारत हितैषी राजनेता थे। विनम्र श्रद्धांजलि । आतंक की यह घटना निंदनीय है और दुनिया भर के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।