मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Nepal Plane Crash: नेपाल में विमान “क्रैश” में अब तक 68 लोगों की मौत, सोमवार सुबह फिर शुरू होगा रेस्क्यू अभियान

काठमांडू: Passenger Plane Crash: नेपाल में रविवार, जनवरी 15, 2023 को बड़ा विमान हादसा हो गया है। नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा विमान कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया| इस दु…

Nepal Plane Crash: नेपाल में विमान “क्रैश” में अब तक 68 लोगों की मौत, सोमवार सुबह फिर शुरू होगा रेस्क्यू अभियान
Nepal Plane Crash: नेपाल में विमान “क्रैश” में अब तक 68 लोगों की मौत, सोमवार सुबह फिर शुरू होगा रेस्क्यू अभियान | फ़ोटो: TVL News

काठमांडू: Passenger Plane Crash: नेपाल में रविवार, जनवरी 15, 2023 को बड़ा विमान हादसा हो गया है। नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा विमान कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया| इस दुर्घटना में अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है| दुर्घटनाग्रस्त विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे| अब तक 68 शव बरामद किये गए है| “क्रैश” विमान में सवार 72 लोगों में 5 भारतीय हैं|  नेपाल सेना कल (सोमवार) सुबह से खोज और बचाव अभियान जारी रखेगी। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रात तक के लिए रोक दिया गया है|



'दुर्घटनाग्रस्त विमान' येति एयरलाइंस का है| जो काठमांडू से पोखरा आ रहा था|  येती एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने रविवार सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू से उड़ान भरी थी| पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया|  



नेपाल सेना के प्रवक्ता के अनुसार,'' नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में अब तक 68 शव बरामद हुए हैं| येती (Yeti) एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया, "विमान में दो बच्चों सहित 15 विदेशी नागरिक सवार थे।"  



एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि विमान में 72 लोग सवार थे, जिनमें दो बच्चे, चालक दल के चार सदस्य, 53 नेपाली और 15 विदेशी नागरिक शामिल थे। नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर हुये विमान दुर्घटना में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीना, एक ऑस्ट्रेलिया और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे|


PM मोदी ने नेपाल विमान दुर्घटना पर जताया दुख

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में हुए दुखद विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया जिसमें अब तक 68 लोगों की मृत्यु हो गई है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना से आहत हूं, जिसमें भारतीय नागरिकों सहित कीमती जान चली गई| दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।