मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पाकिस्तान: मस्जिद में गाने की शूटिंग करने को लेकर पाकिस्तानी गायक बिलाल सईद और अभिनेत्री सबा कमर के खिलाफ मामला दर्ज

लाहौर: पाकिस्तानी गायक बिलाल सईद और अभिनेत्री सबा कमर एक मस्जिद में गाने के वीडियो की शूटिंग के बाद विवादों में आ गए हैं। लाहौर में वजीर खान मस्जिद में बिलाल के गीत 'कुबूल' के संगीत वीडियो की शूटिंग…

पाकिस्तान: मस्जिद में गाने की शूटिंग करने को लेकर पाकिस्तानी गायक बिलाल सईद और अभिनेत्री सबा कमर के खिलाफ मामला दर्ज
पाकिस्तान: मस्जिद में गाने की शूटिंग करने को लेकर पाकिस्तानी गायक बिलाल सईद और अभिनेत्री सबा कमर के खिलाफ मामला दर्ज | फ़ोटो: TVL News

लाहौर:  पाकिस्तानी गायक बिलाल सईद और अभिनेत्री सबा कमर एक मस्जिद में गाने के वीडियो की शूटिंग के बाद विवादों में आ गए हैं। लाहौर में वजीर खान मस्जिद में बिलाल के गीत 'कुबूल' के संगीत वीडियो की शूटिंग पर नाराजगी भरी प्रतिक्रियाएं आई हैं और दोनों के खिलाफ लाहौर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।




वीडियो में दोनों मस्जिद में निकाह के सीक्वेंस को शूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई लोग इससे भड़क गए हैं, जिनका मानना है कि मस्जिद में एक गीत को फिल्माने से मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।




अधिवक्ता फरहत मंजूर ने लाहौर के अकबरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसने बाद में बिलाल सईद और सबा कमर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्जिद में संगीत वीडियो को फिल्माने से जनता की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसमें गायक और अभिनेत्री के साथ-साथ मस्जिद प्रशासन के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।