मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रूस ने तैयार की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन, मिला 20 देशों से 1 बिलियन डोज का ऑर्डर

मॉस्को: कोरोना वैक्सीन को लेकर रूस ने दावा किया है कि, रूस ने 'प्रथम' कोरोनावायरस वैक्सीन विकसित की है| रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया कि रूस ने कोरोनावायरस की पहली वैक्सीन तैयार कर ल…

रूस ने तैयार की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन, मिला 20 देशों से 1 बिलियन डोज का ऑर्डर
रूस ने तैयार की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन, मिला 20 देशों से 1 बिलियन डोज का ऑर्डर | फ़ोटो: TVL News

मॉस्को: कोरोना वैक्सीन को लेकर रूस ने दावा किया है कि, रूस ने 'प्रथम' कोरोनावायरस वैक्सीन विकसित की है| रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया कि रूस ने कोरोनावायरस की पहली वैक्सीन तैयार कर ली है| साथ ही पुतिन ने कहा हैं कि बेटी को नए रूसी कोरोनावायरस वैक्सीन का टीका भी लगाया गया है|पुतिन के इस ऐलान के बाद से ही दुनियाभर के देशों में रूसी वैक्सीन की मांग तेज हो गई है।



रूस का कहना है कि सितंबर में नए कोरोनवायरस वैक्सीन का औद्योगिक उत्पादन शुरू होगा|रूस का कहना है कि 20 देशों ने नए कोरोनोवायरस वैक्सीन की बिलियन डोज पहले से आदेश किया हुआ|




पुतिन ने मंगलवार को एक सरकारी बैठक में कहा कि टीका परीक्षण में खरा उतरा है और कोरोना वायरस के खिलाफ मानव की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सफल रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि टीका परीक्षण के आवश्यक चरणों से गुजरा है। उनकी दो बेटियों में से एक को यह टीका दिया गया है और वह अच्छा महसूस कर रही है।




रूसी नेता ने कहा मुझे पता है कि यह काफी प्रभावी है, कि यह स्थायी प्रतिरक्षा देता है,"।उन्होंने कहा कि उनकी एक बेटी को टीका लगाया गया है, जिसे  गामालेया शोध संस्थान ने रूसी रक्षा मंत्रालय के समन्वय में विकसित किया था।पुतिन ने कहा, "भविष्य में इस टीके और इसके उपयोग की बिना शर्त सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम होने के लिए हम सबसे अधिक मायने रखते हैं। मुझे उम्मीद है कि यह पूरा होगा।"






रूसी कोरोना वैक्सीन परियोजना के लिए फंड मुहैया कराने वाली संस्था रशियन डॉयरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के प्रमुख किरिल दिमित्रिज ने कहा कि इस वैक्सीन के लिए 20 देशों से एक अरब डोज बनाने का ऑर्डर मिला हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि सितंबर से इस वैक्सीन का औद्योगिक उत्पादन शुरू होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि किन देशों ने इस वैक्सीन के लिए ऑर्डर दिए हैं।

किरिल दिमित्रिज ने कहा कि फेज़ 3 ट्रायल का अंतिम चरण परिक्षण बुधवार को शुरू होगा|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।