Sri Lanka Economic Crisis: मालदीव से सिंगापुर पहुंचने के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने दे दिया इस्तीफा| श्रीलंका स्पीकर के कार्यालय के अनुसार श्रीलंका संसद के अध्यक्ष को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का इस्तीफा पत्र मिला। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद लोगों ने गाले फेस पार्क में जश्न मनाया।
श्रीलंका अध्यक्ष के प्रेस सचिव ने कहा,''अध्यक्ष को अब श्रीलंका में सिंगापुर दूतावास के माध्यम से राष्ट्रपति राजपक्षे का त्याग पत्र मिला है। अध्यक्ष को सूचित किया जाता है कि आंकड़ों की पुन: जांच और सभी कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद कल इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की जाएगी|
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा,'' राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया है। पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा,''मुझे उम्मीद है कि श्रीलंका अब आगे बढ़ सकता है। मेरा मानना है कि यदि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अभी भी श्रीलंका में होते और उन्हें अपनी जान को खतरा न होता तो वे इस्तीफा नहीं देते।
मोहम्मद नशीद ने कहा,''मैं मालदीव सरकार के विचारशील कार्रवाई की सराहना करता हूं। श्रीलंका के लोगों को मेरी शुभकामनाएं ।
यह भी पढ़ें: सिंगापुर पहुंचे गोटबाया राजपक्षे
दरअसल''',मालदीव संसद के स्पीकर मोहम्मद नशीद पर गोटबाया राजपक्षे की मालदीव पहुंचने में मदद करने के आरोप लग रहे हैं| मालदीव ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति के देश में होने की खबर पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया था|
यह भी पढ़ें: श्रीलंका में हालात बद से बदतर
''गोटाबाया राजपक्षे को बुधवार 13 जुलाई को इस्तीफ़ा देना था मगर एक दिन पहले वो देश छोड़कर मालदीव भाग गए| गोटाबाया राजपक्षे बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात 03:00 बजे मालदीव की राजधानी माले पहुँचे.. उनकी पत्नी भी उनके साथ थीं|
यह भी पढ़ें: प्रदर्शनकारियों ने PM के निजी आवास को फूंका
भारत ने भी सफाई दी कि गोटाबाया राजपक्षे के मालदीव भागने में भारत का कोई सहयोग नहीं रहा| सिंगापुर पहुंचने के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा,' आपने हमारे उच्चायोग की टिप्पणियां देखी होंगी। हमने स्पष्ट रूप से किसी भी भूमिका से इनकार किया है या उनके (गोटाबाया राजपक्षे) प्रस्थान या श्रीलंका से उनकी यात्रा की सुविधा प्रदान की है। मैं अनुमान लगाने की स्थिति में नहीं हूं कि वह कहां है|
यह भी पढ़ें: परिवार समेत देश छोड़कर भाग गए राजपक्षे
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा,'मैंने अभी मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं कि वह सिंगापुर में हैं। हम लोकतांत्रिक तरीकों और संवैधानिक ढांचे के जरिए श्रीलंका के लोगों और उनकी आकांक्षाओं के साथ खड़े रहेंगे|
यह भी पढ़ें: घर छोड़कर “भागे” गोटाबाया राजपक्षे