नई दिल्ली: IPL के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी और अभिनेत्री सुष्मिता सेन दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। IPL के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी और पूर्व मिस यूनिवर्स सुस्मिता सेन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले हैं|
इससे पहले 56 वर्षीय ललित मोदी के एक ट्वीट ने उनके और 46 वर्षीय सुष्मिता सेन की शादी की अफवाहों को सोशल मीडिया पर हवा दे दी थी| बिजनेस मैन ललित मोदी ने अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपनी शादी की घोषणा कर दी थी|
थोड़ी देर बाद ललित मोदी ने दुबारा ट्वीट कर साफ किया कि वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, एक दिन शादी जरूर होगी| पहले ट्वीट में ललित मोदी ने लिखा कि “ग्लोबल टूर से तुरंत फैमिली के साथ लंदन लौटा हूं..
दुबारा ट्वीट कर ललित मोदी ने कहा,“सिर्फ स्पष्टता के लिए-हमने शादी नहीं की है, बस एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी भी एक दिन हो जाएगी|मोदी ने कहा,'प्यार में मतलब अभी शादी नहीं है। लेकिन एक दिन भगवान की कृपा से हो जाएगी। मैंने अभी घोषणा की है कि हम एक साथ हैं|
पहले ट्वीट में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'एक वैश्विक दौरे के बाद अब अभी लंदन में हूं। मोदी ने कहा,, 'परिवार के साथ मालदीव्स, sardinia का टूर खत्म करने के बाद लंदन वापस आ गए हैं...मेरी बेटर हाफ सुष्मिता सेन के साथ एक नई शुरुआत..आखिरकार एक नई जिंदगी... आज चांद के ऊपर हूं| ललित मोदी का ये ट्वीट आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों ने मान लिया कि दोनों ने शादी कर ली है|