मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ज़ी स्टूडियो और अनिल शर्मा ने की 'वनवास' की रिलीज डेट की हुई घोषणा! 20 दिसंबर को सिनेमा में होगी रिलीज!

गदर: एक प्रेम कथा, अपने और गदर 2 जैसी हिट फिल्मों के साथ, ज़ी स्टूडियो और अनिल शर्मा ने बड़ी सफलता हासिल की है। दशहरे पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'वनवास' के बारे में एक बड़ी घोषणा की, जिसमें एक और शा…

ज़ी स्टूडियो और अनिल शर्मा ने की 'वनवास' की रिलीज डेट की हुई घोषणा! 20 दिसंबर को सिनेमा में होगी रिलीज!
ज़ी स्टूडियो और अनिल शर्मा ने की 'वनवास' की रिलीज डेट की हुई घोषणा! 20 दिसंबर को सिनेमा में होगी रिलीज! | फ़ोटो: TVL News

गदर: एक प्रेम कथा, अपने और गदर 2 जैसी हिट फिल्मों के साथ, ज़ी स्टूडियो और अनिल शर्मा ने बड़ी सफलता हासिल की है। दशहरे पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'वनवास' के बारे में एक बड़ी घोषणा की, जिसमें एक और शानदार फिल्म लाने का वादा किया गया। ऐसे में अब, बिना किसी देती, मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। जी हां! यह फिल्म सिनेमाघरों में इस 20 दिसंबर रिलीज होने के लिए तैयार है। वनवास एक बहुत ही दिलचस्प कहानी होने वाली है, जो एक टाइमलेस थीम पर रोशनी डालेगी। यह दिखाएगी की कैसे फर्ज, सम्मान, और अपने कर्म के परिणाम जिंदगी को आकार देते हैं।


फिल्म के लिए बढ़ते उत्साह के चलते, मेकर्स ने रिलीज की तारीख की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी, जो साल के अंत को शानदार तरीके से पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भर देगी। ऐसे में कैमरा ने सोशल मीडिया पर डेट की घोषणा करते हुए कहा है: 


गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा की एक और बेहतरीन फिल्म वनवास एक दमदार और मनोरंजक कहानी का वादा करती है। इस फिल्म में नाना पाटेकर और गदर 2 के स्टार उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं।


अनिल शर्मा द्वारा लिखित, प्रोड्यूस और डायरेक्टेड, वनवास ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा दुनिया भर में रिलीज़ होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अक्टूबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।