परशुरामपुर (बस्ती): परशुरामपुर थाना क्षेत्र के घघौवा चौकी के निकट एक चलते HP कंटेनर के केबिन में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।
आग की लपटें देख चालक के होश उड़ गए, लेकिन उसने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई।
आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते केबिन जलकर खाक हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे लगे टुल्लू पंप के पानी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट: वेदप्रकाश चौधरी