मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस मनाया

आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस मनाया,इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवम राज्यसभा में उपन…

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस मनाया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस मनाया | फ़ोटो: TVL News

आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस मनाया,इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवम राज्यसभा में उपनेता श्री प्रमोद तिवारी ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित कांग्रेसजनों ने वन्देमातरम गान, ध्वज गीत और राष्ट्रगान को गाया इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक श्री प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में सेवादल के स्वयं सेवकों द्वारा ध्वज वंदन किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी सहित अन्य नेताओं ने देश निर्माण में पार्टी के द्वारा किए गए अप्रतिम योगदान को याद किया और भविष्य की रूपरेखा में कांग्रेस के महत्व पर चर्चा की,


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन में श्री प्रमोद तिवारी जी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना तब हुई जब अंग्रेजी हुकूमत ने हमारी भारत माता को गुलामी की जंजीरों से जकड़ रखा था, लोगों के अधिकारों पर ताले पड़े थे, किसी को भी अपने हक में आवाज उठाने की आजादी नहीं थी, देशवासियों पर अंग्रेज जुल्म ढाते थे, गुलामी के काले अधेरें में ऐसे संगठन और आंदोलन की जरूरत थी जो इससे निजाद दिलाये ताकि आवाम खुली हवा में सांस ले सके। हमारे महानायकों ,संस्थापकों ने देश की आजादी के लिए, आम आदमी के बेहतरी के लिए, भारतवासियों के हितों की आवाज को बुलंद करने के लिए आज ही के दिन 138 वर्ष पूर्व 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की। तब से अब तक हमने बहुत उतार चढ़ाव देखे, कांग्रेस पार्टी के जो विचार, सिद्धांत थे वह कभी बदले नहीं, आज भी कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए उसी तरीके से प्रतिबद्ध है जैसे स्थापना के समय थी, गुलामी के समय हमने बरतानिया हुकूमत के जुल्म सहे तब भी हम उन सिद्धांतों से पीछे नहीं हटे,और आज भी जिस तरीके से तानाशाही हो रही है लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है तब भी हम खड़े हैं और लड़ रहे हैं।आज फिर श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में न्याय यात्रा के माध्यम से उस अभियान को अनवरत जारी रखा है ताकि गिरते हुए मानवीय मूल्यों को बचाया जा सके,खतरे में पड़े संविधान की रक्षा की जा सके, राजनीति की रक्षा हेतु मणिपुर से पुनः यात्रा निकल रही है। कांग्रेस सेवादल के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों आवाहन करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि आजादी के उन मूल्यों की रक्षा का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है, पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ हर जुल्म के खिलाफ मौजूदा सत्ता के विरोध में संघर्षरत रहें।


प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने स्थापना दिवस के अवसर पर बताया कि कांग्रेस पार्टी के जो विचार सिद्धांत हमारे महान नेताओं ने बनाए थे ,जिस रास्ते को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने दिखाया था आज भी देशभर में गांव-गांव, शहर-  शहर में बैठे कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ता , नेता उन्हीं विचारों और रास्तों पर चलकर देश के लिए कार्य कर रहे हैं, ऐसे समय में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है जब देश के लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश हो रही हो संविधान समाप्त किया जा रहा हो, लोकतंत्र के लिए जरूरी संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता खतरे में हो, ऐसे में जो आजादी हमें अपने नेताओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व क्रांतिकारियों के द्वारा मिली  उसे बनाए रखने के लिए आज स्थापना दिवस पर शपथ लेते हैं कि उसके लिए आजीवन लड़ते रहेंगे


स्थापना दिवस पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, सेवादल संगठक राजेश सिंह काली, सतीश बिंद, शमीम खान, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, दिग्विजय सिंह, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, रमेश मिश्रा, कृष्णकांत पाण्डेय, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, रूद्र दमन सिंह, बृजेन्द्र सिंह, विजय बहादुर, प्रभाकर मिश्रा, सिद्धि श्री, डॉ0 रिचा कौशिक, सुनीता रावत, सुधा मिश्रा, विभा त्रिपाठी, अनामिका यादव, अमित त्यागी, शमशाद आलम,  अशोक कुमार दुबे, नीरज तिवारी, जितेन्द्र कुमार वर्मा, संजय शर्मा, विनोद मिश्रा, केडी शुक्ला, अजय चंद्र चौबे, नावेद नकवी, मेहताब जायसी, सुषमा मिश्रा, हिमांशु धर द्विवेदी, अनिल शुक्ला, आलेख पाण्डेय, कनिष्का राफेल, हसीना खातून, र्शीष खान, मुन्नालाल भारती, नितान्त सिंह, सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपास्थित रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।