मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सिद्धांत चतुर्वेदी ने 'खो गये हम कहां' में अपने जानदार अभिनय से जीता लोगों का दिल

फ़िल्म 'खो गये हम कहां' में सिद्धांत चतुर्वेदी ने इमाद के किरदार को जिस सशक्त अंदाज़ में जिया और पूरी संवेदनशीलता के साथ निभाया है, वह ना सिर्फ़ क़ाबिल-ए-तारीफ़ है बल्कि फ़िल्म‌ की सफलता में भी उसका…

सिद्धांत चतुर्वेदी ने 'खो गये हम कहां' में अपने जानदार अभिनय से जीता लोगों का दिल
सिद्धांत चतुर्वेदी ने 'खो गये हम कहां' में अपने जानदार अभिनय से जीता लोगों का दिल | फ़ोटो: TVL News

फ़िल्म 'खो गये हम कहां' में सिद्धांत चतुर्वेदी ने इमाद के किरदार को जिस सशक्त अंदाज़ में जिया और पूरी संवेदनशीलता के साथ निभाया है, वह ना सिर्फ़ क़ाबिल-ए-तारीफ़ है बल्कि फ़िल्म‌ की सफलता में भी उसका बहुत बड़ा योगदान है. आम दर्शकों से लेकर बड़े-बड़े फ़िल्म क्रिटिक तक हर कोई उनके अभिनय की जमकर प्रशंसा कर रहा है जो सिद्धांत के लिए किसी बड़ी उपल्बधि से कम नहीं है.


'खो गये हम कहां' में दिखाया गया है कि इमाद एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखता है मगर अपने बचप में हुई कुछ अनचाही घटनाओं के चलते वो इमोशनल स???स्याओं से जूझ रहा होता है.


फ़िल्म की कहानी इमाद और उसके बचपन के दो ख़ास दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. इन दोनों दोस्तों में अहाना सिंह का किरदार निभाने वाली अनन्या पांडे‌ को फ़िल्म में इमाद के सबसे क़रीबी दोस्त के रूप में‌ पेश‌ किया गया है. सिद्धांत के दूसरे दोस्त का रोल आदर्श गौरव ने‌ निभाया है जो होता है एक मध्यमवर्गीय मामूली परिवार से मगर उसकी ख़्वाहिशें कुछ बड़ा करने की होती हैं.


उल्लेखनीय है कि हाल ही में इंस्टाग्राम चैट के दौरान अपने फ़ैन्स से बातचीत करते हुए सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा, "मुझे फ़िल्म में आदर्श गौरव का किरदार सबसे ज़्यादा पसंद है क्योंकि मैं उससे पूरी तरह से रिलेट कर करता हूं. इसकी वजह है कि उसका किरदार मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है मगर ऐसे बड़े-बड़े सपने देखता है जिन्हें वो अफ़ोर्ड भी नहीं कर सकता है. मैंने जब इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैंने इस किरदार को ख़ुद के सबसे ज़्यादा क़रीब पाया."


उल्लेखनीय है कि जब से नेटफ़्लिक्स पर 'खो गये हम कहां' रिलीज़ हुई है, इस फ़िल्म की ख़ूब चर्चा हो रही है. लोग फ़िल्म की दिलचस्प कहानी, कहानी को पेश करने के अनोखे अंदाज़, बेहतरीन निर्देशन और तमाम कलाकारों की अदाकारी की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं. रिलीज़ के साथ इस फ़िल्म ने लोगों में उत्सुकता जगा दी है. फ़िल्म की अनूठी कहानी और इसमें दर्शाए गये तमाम जज़्बात इस फ़िल्म को बाक़ियों से एक बेहद अलग किस्म की फ़िल्म ठहराती है. मगर सिद्धांत चतुर्वेदी के अभिनय को फ़िल्म का हाईलाइट कहा जा सकता है. उन्होनें सहज और नैचुरल अंदाज़ से ना सिर्फ़ हर किसी का दिल जीत लिया है बल्कि उनकी लाजवाब एक्टिंग इस फ़िल्म को एक अलग स्तर पर ले जाने में भी कामयाब साबित होती है.


इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह फ़िल्म दर्शकों को ख़ूब पसंद आ रही है और फ़िल्म के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी के अभिनय की भी जमकर तारीफ़ हो रही है. 'खो गये हम कहां' देखने के बाद लोग उनके अभिनय कौशक से काफ़ी प्रभावित नज़र आ रहे हैं. इस फ़िल्म के माध्यम से सिद्धांत चतुर्वर्दी ने जता दिया है कि वे एक हरफ़नमौला अभि‌नेता हैं और इंडस्ट्री में वो अपना एक अलग मकाम बनाने के ख़्वाहिशमंद हैं.

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।