मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

नेशन प्राइड अवार्ड 2023 से 21 लोग सम्मानित

पटना, वर्ष 2023 की विदाई और 2024 के आगमन को यादगार बनाने का एक बेहतरीन अवसर रहा नेशन प्राइड अवार्ड 2023।इस सम्मान समारोह मे गीत-संगीत, नृत्य और हास्य कविता ने चार चांद लगा दिया। इस वर्ष यह सम्मान 21…

नेशन प्राइड अवार्ड 2023 से 21 लोग सम्मानित
नेशन प्राइड अवार्ड 2023 से 21 लोग सम्मानित | फ़ोटो: TVL News

पटना, वर्ष 2023 की विदाई और 2024 के आगमन को यादगार बनाने का एक बेहतरीन अवसर रहा नेशन प्राइड अवार्ड 2023।इस सम्मान समारोह मे गीत-संगीत, नृत्य और हास्य कविता ने चार चांद लगा दिया। इस वर्ष यह सम्मान 21 व्यक्तियों को उनके समाज सेवा मे विशेष योगदान के लिए दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजनकर्ता रंजन कुमार ने बताया कि यह नेशन प्राइड अवार्ड का चौथा साल है। इस वर्ष यह आयोजन पटना के आइएसमंत्रा एकेडमी के सेमिनार हाल मे किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस महेंद्र कुमार बसंतरी ने किया।


उन्होंने बताया इस तरह के आयोजन से समाज सेवा करने के लिए लोग और आगे आयेगे, यह सम्मान निश्चित ही उनका उत्साह बढ़ाएगा । साथ ही साथ उन्होंने कहा रंजन जी आप इस तरह के कार्यक्रम हर वर्ष करते रहें मै और यह तमाम लोग आपके साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे। उन्होंने लोगों को नव वर्ष कि शुभकामनाएं भी दी। इसके अलावा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री नवजीत सिंह रावत,गुड्डू बाबा,बाबा विवेक, डॉ राकेश रंजन,अतुल कुमार,राजु बालाजी,रविशंकर उपाध्याय, श्री रंजीत दास ने अपनी बातों को रखते हुए कि यह हर वर्ष इसी तरह चलता रहे ऐसी कामना हम सभी करते हैं। अंत मे कार्यक्रम प्रभारी लीना प्रिया ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आय सभी सम्मानित सदस्यों एवं अतिथियों को उनके कीमती समय, सहयोग और सुझाव के लिए आभार प्रकट किया।

नेशन प्राइड अवार्ड पाने वालो में प्रेम कुमार, सुमंत कुमार,नीरज कुमार,अनिरुद्ध लोहिया, अविनाश कुमार बादल, कुमार मंगलम, गणेश भगत, बबलू कुमार,शाहिल कुमार, रौशन कुमार,डा संदीप सागर, मुकेश ओझा, विक्रम कुमार,अनिश केशरी,विसेकानन्द,सुबोध यादव, सोनी वर्मा,दीपक तिवारी, पल्लवी नारायण और पियूष कु.गोरे शामिल रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 दिसंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।