मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

प्यार का धागा टूटने नहीं देंगे, नफरत को जीतने नहीं देंगे- अजय राय

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 मनीष श्रीवास्तव हिंदवी ने बताया कि ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ की शुरूआत आज ग्यारहवें दिन प्रदेश के जनपद बरेली से मिनी बायपास कर्मचारी नगर से हुई। यात्रा की शुरूआत करते हुए प्रद…

प्यार का धागा टूटने नहीं देंगे, नफरत को जीतने नहीं देंगे- अजय राय
प्यार का धागा टूटने नहीं देंगे, नफरत को जीतने नहीं देंगे- अजय राय | फ़ोटो: TVL News

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 मनीष श्रीवास्तव हिंदवी ने बताया कि ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ की शुरूआत आज ग्यारहवें दिन प्रदेश के जनपद बरेली से मिनी बायपास कर्मचारी नगर से हुई। यात्रा की शुरूआत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने कहा कि यात्रा का मूल्य उद्देश्य भाजपा द्वारा देश एवं प्रदेश में फैलाई जा रही नफरत को समाप्त कर अमन और मोहब्बत को स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता यहां पर सबको अपना धर्म मानने की स्वतंत्रता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही संविधान को ही अपना पथ प्रदर्शक मान कर राजनीति करती रही है।


यात्रा की शुरुवात करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय हजारों की संख्या में कांग्रेस जनों के हुजुम के साथ निकले उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश सह प्रभारी माननीय तौकीर आलम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय दिनेश सिंह जी भी साथ में चले और यात्रा वाले नगर से किला क्रॉसिंग होते हुए तुला मियां के मजार शरीफ पहुंची वहां पर प्रदेश अध्यक्ष जी ने चादरपोशी की सिटी स्टेशन सब्जी मंडी चौपला चौराहा होते हुए सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पहुंची वहां पर सेठ दामोदर स्वरूप जी की प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष जी ने माल्यार्पण किया उसके बाद यात्रा चौकी चौराहा स्थित कमिश्नरी पहुंची वहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए फिर माननीय प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृत्व में यात्रीगण चौकी चौराहा स्थित गुरुद्वारा पहुंचे वहां पर अपने शीश नवाज उसके बाद यात्रा चौकी चौराहा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर किया फिर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी चौकी चौराहा स्थित चर्च में गए वहां प्रार्थना कारी उसके बाद यात्रीगण हनुमान मंदिर पहुंचे वहां प्रदेश अध्यक्ष जी ने पूजा अर्चना करी फिर यात्रा आगे बढ़ते हुए नावेल्टी चौराहा स्थित पहलवान साहब के मजार शरीफ पर चादरपोशी की गई उसके बाद माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी कोतवाली के सामने स्थित अंबेडकर पार्क गए मां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर किया उसके बाद यात्रा कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर पहुंची वहां पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने पूजा की उसके बाद यात्रा समाज गण चौराहा होते हुए आजाद इंटर कॉलेज उसके बाद पुराना शहर के सैलानी चौराहा जगतपुर चौराहा जगतपुर पुलिस चौकी होते हुए बिसलपुर चौराहा पहुंचकर विश्राम हुआ और भोजन हुआ।


प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा की शुरूआत ’’यूपी जोड़ो यात्रा’’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एफ0आर0 कॉलेज में आयोजित कराकर की गई। प्रतियोगिता में लगभग 150 छात्रों ने हिस्सा लिया विजयी छात्रों को उपहार स्वरूप मोबाइल एवं बैग प्रदान किये गये। इस प्रतियोगिता का मूल्य उद्देश्य युवाओं को उनकी जड़ों से वाकिफ कराना है। व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी के दौर में छात्रों का सही इतिहास जानना देश की अखण्डता के लिए अति आवश्यक हे।


आज की पदयात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, विदित्त चौधरी, मकसूद खान, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडे, संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश महासचिव सुशील पासी, ओमवीर यादव, प्रदेश चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग शाहनवाज आलम प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी, अभिमन्यु त्यागी, प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी अजीत यादव, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधायक मास्टर छोटे लाल गंगवार, जिला महासचिव जियाउर रहमान, मुराद बेग, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा, राजन उपाध्याय, प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, तबरेज खान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सरदार खां, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अलका सिंह, अकरम सैफी, सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 दिसंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।