मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

"ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़

मुंबई (अनिल बेदाग) : बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म "ए रियल एनकाउंटर" 15 नवंबर को देशभर में रिलीज़ होने जा रही है, जो एक सच्ची घटना पर आधारित पुलिस एनकाउंटर की कहानी को पेश करेगी। सबीर शेख द्वारा निर्देश…

"ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़
"ए रियल एनकाउंटर": सस्पेंस और एक्शन की कहानी, 15 नवंबर को रिलीज़ | फ़ोटो: TVL News

मुंबई (अनिल बेदाग) : बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म "ए रियल  एनकाउंटर" 15 नवंबर को देशभर में रिलीज़ होने जा रही है, जो एक सच्ची घटना  पर आधारित पुलिस एनकाउंटर की कहानी को पेश करेगी। सबीर शेख द्वारा  निर्देशित और प्रदीप चुड़ीवाल के मैकनील इंजीनियरिंग लिमिटेड बैनर के तहत  निर्मित इस फिल्म में शाहबाज़ खान ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका निभाई  है। बाला कृष्ण श्रीवास्तव द्वारा ए वन सिने क्रिएशन के जरिए यह फिल्म पूरे  भारत में वितरित की जाएगी।


फिल्म  की प्रमुख कास्ट में शाहबाज़ खान, एहसान खान, मुश्ताक खान, रज़ा मुराद,  अली खान, हिमायत आलम अली, अखिलेश वर्मा, ब्रतूति गांगुली, अनिल नागरथ,  राकेश पुजारा, संगीता सिंह, ऋषिकेश तिवारी, अमृत दुजारी और कलीम अख्तर जैसे  कलाकार शामिल हैं। फिल्म का कथानक प्रदीप चुड़ीवाल ने लिखा है, और इसका  ट्रेलर पहले से ही दर्शकों को प्रभावित कर चुका है, जिसमें कुछ दमदार संवाद  हैं, जैसे "अगला एनकाउंटर किसका होगा, ये कोई नहीं जानता" और रज़ा मुराद  का प्रभावशाली संवाद "ये एनकाउंटर नकली है।"


हिंदी  के अलावा, यह फिल्म गुजराती में भी रिलीज होगी, जिससे इसके क्षेत्रीय  संदर्भों का सम्मान किया गया है। इस फिल्म में एक कोर्टरूम ड्रामा भी शामिल  है जो पुलिस कर्मियों के सामने आने वाली नैतिक उलझनों और दबाव को उजागर  करता है।


निर्देशक सबीर  शेख ने इस फिल्म के माध्यम से माता-पिता को यह संदेश दिया है कि बच्चों की  गतिविधियों पर नज़र रखें ताकि वे सही रास्ते पर रहें। वहीं, मुश्ताक खान ने  इस फिल्म में मस्कान के पिता का भावुक किरदार निभाया है, जबकि अनिल नागरथ  एक राजनीतिज्ञ की भूमिका में नजर आएंगे, जो राजनीति के गहरे पहलुओं को  उजागर करता है।


15 नवंबर को "ए रियल एनकाउंटर" सिनेमाघरों में देखें और एक्शन, सस्पेंस और सामाजिक मुद्दों से भरपूर इस फिल्म का लुत्फ उठाएं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।