मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शेरशाह' से सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया एक भावपूर्ण ट्रैक 'रातां लम्बियां' हुआ रिलीज़!

नई दिल्ली: बहादुर कैप्टन विक्रम बत्रा की यादों को वापस जीवित करते हुए, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित फिल्म शेरशाह के ट्रेलर ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए और सभी के मन में गर्व और देशभक्ति की…

शेरशाह' से सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया एक भावपूर्ण ट्रैक 'रातां लम्बियां' हुआ रिलीज़!
शेरशाह' से सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया एक भावपूर्ण ट्रैक 'रातां लम्बियां' हुआ रिलीज़! | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  बहादुर कैप्टन विक्रम बत्रा की यादों को वापस जीवित करते हुए, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित फिल्म शेरशाह के ट्रेलर ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए और सभी के मन में गर्व और देशभक्ति की भावना भर दी है।



प्रशंसकों के बीच उत्साह को बनाए रखते हुए, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अब फिल्म से 'रातां लम्बियां' नामक पहला ट्रैक रेलेज़बकर दिया है जिसमें मुख्य जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी नज़र आ रही हैं, जो क्रमशः विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा की भूमिका निभा रहे हैं और दोनों के बीच गहरे प्यार को दिखाया गया है। 'रातां लम्बियां' में तनिष्क बागची की सुखदायक रचना के साथ-साथ जुबिन नौटियाल और असीस कौर की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज़ है।



विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित, शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) के जीवन से प्रेरित है और इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका के साथ शिव पंडित, राज अर्जुन, प्रणय पचौरी, हिमांशु अशोक मल्होत्रा, निकितिन धीर, अनिल चरणजीत, साहिल वैद, शताफ फिगर और पवन चोपड़ा ने अहम किरदार निभाया है।



अमेज़न ओरिजिनल मूवी 'शेरशाह' धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। फिल्म का प्रीमियर 240 देशों और क्षेत्रों में 12 अगस्त 2021 को विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।