मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पैन-इंडिया स्टार प्रभास की 'राधेश्याम' इस दिन होगी रिलीज़!

नई दिल्ली: आखिरकार वो दिन आ ही गया जब काफी लोगों की दुआएं काबुल हो गयी है क्योंकि राधेश्याम की रिलीज डेट अब सामने आ गई है! प्रशंसकों ने काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया है और फिल्म की टीम ने पोस्टर…

पैन-इंडिया स्टार प्रभास की 'राधेश्याम' इस दिन होगी रिलीज़!
पैन-इंडिया स्टार प्रभास की 'राधेश्याम' इस दिन होगी रिलीज़! | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आखिरकार वो दिन आ ही गया जब काफी लोगों की दुआएं काबुल हो गयी है क्योंकि राधेश्याम की रिलीज डेट अब सामने आ गई है! प्रशंसकों ने काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया है और फिल्म की टीम ने पोस्टर और अन्य झलक का खुलासा करके सभी के उत्साह को बनाये रखना सुनिश्चित किया है और अब, आखिरकार बड़ी तारीख भी सामने आ गयी है।



पैन-इंडिया स्टार प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें उन्हें डेपर लुक में यूरोप की सड़कों पर टहलते हुए देखा जा सकता है और पोस्टर में कहा गया है कि फिल्म मकर संक्रांति/पोंगल के अवसर पर रिलीज होगी, यानी 14 जनवरी 2022 में सामने आएगी।



कैप्शन में लिखा गया है,"Can't wait for you all to watch my romantic saga, #RadheShyam, which has a brand new release date -  14th January, 2022 worldwide!"



लोग बड़ी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और इस खबर ने आखिरकार प्रशंसकों को जिज्ञासु कर दिया है। कई लोगों का मानना है कि यह फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्म में से एक होगी। और,  प्रभास के प्रशंसक निश्चित रूप से इस घोषणा को सुनकर खुश होंगे।



इस फिल्म के साथ लगभग एक दशक के अंतराल के बाद प्रभास रोमांटिक शैली में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े की एक नई जोड़ी देखने मिलेगी और फ़िल्म से कई पोस्टर सामने आए हैं जिसमें प्रभास को एक लवर बॉय के अवतार में दिखाया गया है।



फिल्म 14 जनवरी 2022 में स्क्रीन पर दस्तक देगी। राधेश्याम एक बहुभाषी फिल्म होगी और गुलशन कुमार व टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत इस फ़िल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार द्वारा किया गया है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।