मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा के गाने 'फिर ना ऐसी रात आएगी' के लॉन्च पर पहली बार दिल टूटने के अपने किस्से को किया शेयर

आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा के गाने 'फिर ना ऐसी रात आएगी' के लॉन्च पर पहली बार दिल टूटने के अपने किस्से को किया शेयरसपनों के शहर में मानसून का मौसम है और एक कप कॉफी के साथ रोमांस के बीच बॉलीवुड स्टार…

आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा के गाने 'फिर ना ऐसी रात आएगी' के लॉन्च पर पहली बार दिल टूटने के अपने किस्से को किया शेयर
आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा के गाने 'फिर ना ऐसी रात आएगी' के लॉन्च पर पहली बार दिल टूटने के अपने किस्से को किया शेयर | फ़ोटो: TVL News

आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा के गाने 'फिर ना ऐसी रात आएगी' के लॉन्च पर पहली बार दिल टूटने के अपने किस्से को किया शेयर


सपनों के शहर में मानसून का मौसम है और एक कप कॉफी के साथ रोमांस के बीच बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने सोशल मीडिया लाइव के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा के एक और खूबसूरत गाना 'फिर ना ऐसी रात आएगी' लॉन्च किया है। हमने स्टार को उनकी फिल्मों में एक लवर के रूप में देखा है लेकिन क्या अब तक आपने कभी आमिर को अपने पहले प्यार और दिल टूटने के बारे में बात करते सुना है? शायद नहीं।


लेकिन हाल ही में कुछ प्रतिभाशाली युवा भारतीय क्रिएटर्स के साथ लाइव बातचीत के दौरान 'फिर ना ऐसी रात आएगी' गाना लॉन्च करते हुए, आमिर खान ने अपने पहले दिल टूटने की कहानी साझा की। उन्होंने कहा, "यह वह समय था जब मैं टेनिस खेलता था, वह भी मेरे साथ उसी क्लब में थी, और एक दिन मुझे पता चला कि वह अपने परिवार के साथ देश छोड़कर चली गई है। मैं बहुत दुखी था और मुश्किल बात यह है कि वह इस बात को नहीं जानती, बस एक ही चीज अच्छी हुई कि मैं बहुत अच्छा टेनिस खिलाड़ी बन गया, बाद में कुछ सालों बाद, मैंने स्टेट लेवल चैंपियनशिप में टेनिस खेला और एक स्टेट लेवल चैंपियन बन गया। ”


इस गाने के लॉन्च के दौरान, आमिर खान ने अपनी लाइफ के सीक्रेट्स, जिससे अब तक सब अंजान थे, के बारे में खुलकर बात की साथ ही अपने पहले प्यार से जुड़ी बातों का जिक्र करते हुए कि कैसे उसके जाने के बाद वह एकदम पागल हो गया थे। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि उनका पहला प्यार उनका बहुत करीबी दोस्त है, जिसे उनकी एकतरफा भावनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है।


आमिर की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का लेटेस्ट गाना 'फिर ना ऐसी रात आएगी' दुनिया भर से प्यार बटोर रहा है। अपने पुराने अंदाज़ और लीरिक्स के कारण इसे इस दशक का सबसे अच्छा गीत माना जा रहा है।


आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।