मुंबई: Maharashtra political turmoil: सुप्रीम कोर्ट के 'फ्लोर टेस्ट' के फैसले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उद्धव ठाकरे ने MLC पद से भी इस्तीफे की घोषणा की है। उन्होंने कहा,''मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं|
महाराष्ट्र CM उद्धव ठाकरे ने कहा,''आज मंत्रिमंडल की बैठक हुई, मुझे इसका संतोष है कि बालासाहेब ठाकरे ने जिन शहरों का जो नाम रखा था, औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव आज हमने उनको वे नाम आधिकारिक तौर पर दिए हैं|
ठाकरे ने कहा,'NCP और कांग्रेस के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मेरा साथ दिया। आज शिवसेना से सिर्फ मैं, अनिल परब, सुभाष देसाई और आदित्य ये चार ही लोग उस प्रस्ताव के पास होने के समय मौजूद रहे|
ठाकरे ने कहा,'मैं आया भी अनपेक्षित रूप से था और जा भी अनपेक्षित रूप से रहा हूं। मतलब हमेशा के लिए नहीं जा रहा हूं मैं यहीं रहूंगा और शिवसेना भवन में फिर जा कर बैठूंगा, अपने सभी लोगों को एकत्र करूंगा|
गौरतलब है कि,सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा में एमवीए सरकार के लिए गुरुवार के फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया| अब महाराष्ट्र विधानसभा में कल ही फ्लोर टेस्ट होगा| सुप्रीम कोर्ट ने कल महाराष्ट्र विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट के खिलाफ याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा है कि कल फ्लोर टेस्ट कराया जा सकता है। कोर्ट इसपर रोक नहीं लगा रहा।