मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

इंडियन स्ट्रीमिंग अकादमी की 2025 स्ट्रीमिंग और डिजिटल पावर लिस्ट में अभिषेक बच्चन टॉप पर

मुंबई (अनिल बेदाग) : इंडियन स्ट्रीमिंग अकादमी ने अपनी 2025 की टॉप 100 स्ट्रीमिंग और डिजिटल पावर लिस्ट जारी की है, जिसमें अभिषेक बच्चन सबसे ऊपर हैं। यह सूची हर साल भारत के ओटीटी और डिजिटल कंटेंट क्षेत…

इंडियन स्ट्रीमिंग अकादमी की 2025 स्ट्रीमिंग और डिजिटल पावर लिस्ट में अभिषेक बच्चन टॉप पर
इंडियन स्ट्रीमिंग अकादमी की 2025 स्ट्रीमिंग और डिजिटल पावर लिस्ट में अभिषेक बच्चन टॉप पर | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) : इंडियन स्ट्रीमिंग अकादमी  ने अपनी 2025 की टॉप 100 स्ट्रीमिंग और डिजिटल पावर लिस्ट जारी की है, जिसमें अभिषेक बच्चन सबसे ऊपर हैं। यह सूची हर साल भारत के ओटीटी और डिजिटल कंटेंट क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली चेहरों को सम्मानित करती है।
 
सूची में टॉप स्थान हासिल कर, अभिषेक बच्चन ने एक बार फिर साबित किया है कि वह स्ट्रीमिंग की दुनिया के सबसे गतिशील और भरोसेमंद नामों में से एक हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने 'युवा', 'लूडो', 'बॉब बिस्वास', 'घूमर' और 'मनमर्जियां' जैसी यादगार फिल्में दी हैं। उनकी फिल्म दसवीं नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही थी, जबकि बी हैप्पी ने अमेज़न प्राइम वीडियो पर टॉप स्थान हासिल किया। उनकी हालिया फिल्म आई वांट टू टॉक ने उन्हें न केवल आलोचकों की सराहना दिलाई बल्कि बेहतरीन अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी दिलवाए।
 
और कहानी यहीं खत्म नहीं होती — जल्द रिलीज़ होने वाली हाउसफुल 5 के साथ अभिषेक की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। असली ब्लफमास्टर अब सिर्फ दमदार अभिनय नहीं कर रहे, बल्कि हर रिलीज़ के साथ स्ट्रीमिंग के नियम भी बदल रहे हैं।
 
ISA पावर लिस्ट में अभिषेक के बाद इस लिस्ट में अदिति राव हैदरी और आदित्य रॉय कपूर हैं, जिन्हें उनकी स्ट्रीमिंग उपलब्धियों के लिए सराहा गया है। वहीं, चौथे स्थान पर हैं यूट्यूब आइकन अजय नागर उर्फ कैरीमिनाटी, जो लिस्ट में शामिल सबसे उच्च रैंक वाले गैर-अभिनेता हैं।
 
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर इंडियन स्ट्रीमिंग अकादमी के संस्थापक विष्णु इंदुरी ने कहा:
"भारत का डिजिटल स्टोरीटेलिंग परिदृश्य इस समय अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर है। देश के हर कोने से नए क्रिएटर्स सामने आ रहे हैं, और उनकी कहानियाँ सीमाओं के पार गूंज रही हैं। पावर लिस्ट उन क्रिएटिव दिमागों का उत्सव है जो हमारे मनोरंजन के भविष्य को आकार दे रहे हैं। यह केवल कंटेंट की बात नहीं है — यह सांस्कृतिक प्रभाव की बात है। यह लिस्ट उन लोगों को सम्मान देती है जो नियमों को फिर से परिभाषित कर रहे हैं।"
 
आज के डिजिटल युग में सूची के महत्व पर अपना दृष्टिकोण जोड़ते हुए, इंडियन स्ट्रीमिंग अकादमी के सह-संस्थापक राज नायक ने टिप्पणी की, “स्ट्रीमिंग ने कहानी कहने को लोकतांत्रिक बना दिया है। आज एक छोटे शहर का विचार भी वैश्विक दर्शकों को प्रभावित कर सकता है। यह पावर लिस्ट उन लोगों को सम्मान देती है जो ट्रेंड्स के पीछे नहीं भागते, बल्कि उन्हें बनाते हैं, जो रचनात्मकता के साथ साहस को जोड़कर डिजिटल युग में बदलाव की दिशा तय कर रहे हैं।” 
 
यह पावर लिस्ट ऐलान नेक्सा स्ट्रीमिंग अकैडमी अवॉर्ड्स के दूसरे संस्करण से पहले किया गया है, जो 5 जुलाई 2025 को JIO कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में आयोजित होंगे।
tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 30 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।