मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भारतीय इतिहास के एक गौरवशाली दौर से रूबरू कराएगी सीरीज़ चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान

मुंबई (अनिल बेदाग) : सालों से पृथ्वीराज चौहान की कहानी ज़्यादातर उनकी मशहूर प्रेमकथा राजकुमारी संयोगिता के साथ के इर्द-गिर्द ही सुनाई जाती रही है। लेकिन अब जो नई सीरीज़ चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौह…

भारतीय इतिहास के एक गौरवशाली दौर से रूबरू कराएगी सीरीज़ चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान
भारतीय इतिहास के एक गौरवशाली दौर से रूबरू कराएगी सीरीज़ चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) : सालों से पृथ्वीराज चौहान की कहानी ज़्यादातर उनकी मशहूर प्रेमकथा राजकुमारी संयोगिता के साथ के इर्द-गिर्द ही सुनाई जाती रही है। लेकिन अब जो नई सीरीज़ चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान आने वाली है, वो इस नज़रिए को बदलने वाली है। इस बार फोकस होगा उस योद्धा सम्राट पर, जिसकी बहादुरी, तेज़ दिमाग़ और बेमिसाल सैन्य रणनीति ने 12वीं सदी में इतिहास रच दिया था। शो में दिखाया जाएगा वो ऐतिहासिक मोड़, जब पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गौरी के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ी थी 
 
कंटिलोए पिक्चर्स के फाउंडर और सीईओ अभिमन्यु सिंह का कहना है, "अब तक पृथ्वीराज चौहान की कहानी ज़्यादातर लोगों ने संयोगिता के साथ उनके प्यार के नजरिए से ही सुनी या देखी है।" वो आगे कहते हैं, "हमारा शो कुछ अलग करने वाला है। ये उस बच्चे की कहानी है जिसने सिर्फ़ 12 साल की उम्र में राजा बनकर अपने देश की जिम्मेदारी संभाली। उस वक़्त जब पूरा देश मुहम्मद गौरी जैसे खतरनाक हमलावर से डर रहा था, पृथ्वीराज चौहान ने बिना डरे मुकाबला किया। इतनी छोटी उम्र में ऐसा साहस और देशभक्ति दिखाना वाकई में काबिल-ए-तारीफ है।"
 
नया शो पृथ्वीराज चौहान की ज़िंदगी के उस पहलू को उजागर करेगा जिसे अब तक कम दिखाया गया है। उनका युद्ध कौशल, नेतृत्व क्षमता और उस दौर की सियासी हलचल।
 
जहां अब तक की कहानियों में पृथ्वीराज को एक रोमांटिक नायक के रूप में पेश किया गया, वहीं ये सीरीज़ उनकी असली पहचान एक वीर योद्धा और दूरदर्शी शासक को सामने लाने की कोशिश करेगी। इस शो का फोकस उन निर्णायक लड़ाइयों पर भी होगा, जो उन्होंने मुहम्मद गौरी से लड़ी थीं। पृथ्वीराज को बतौर दिल्ली के आखिरी बड़े हिंदू सम्राट के रूप में पेश किया जाएगा, जिन्होंने आक्रमणकारियों के खिलाफ डटकर मुकाबला किया।
 
शानदार युद्ध के सीन, भव्य सेट, अनुभवी कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस और गहरी रिसर्च के साथ ये सीरीज़ दर्शकों को भारतीय इतिहास के एक गौरवशाली दौर से रूबरू कराने जा रही है। 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' 4 जून से हर रात 7:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीLIV पर प्रसारित होगी।
tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 30 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।