'द दिल्ली फाइल्स' भारत के इतिहास की एक अनकही कहानी, बंगाल त्रासदी पर आधारित है।
विवेक अग्निहोत्री ने इसे 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' का नाम दिया है।
यह फिल्म हमारे इतिहास के एक ऐसे अध्याय को प्रस्तुत करेगी, जिसके बारे में आज भी कम ही लोग जानते हैं।
इस फिल्म का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है,
जबकि इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म को आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस और तेज नारायण अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
'द दिल्ली फाइल्स' स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होगी।
मिथुन चक्रवर्ती का यह दमदार लुक और फिल्म की विषयवस्तु पहले से ही काफी चर्चा में है।
विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता को देखते हुए, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।