'फरारी' का वीडियो निर्देशन और कोरियोग्राफी राहुल शेट्टी ने की है।
यह गाना जैकी भगनानी के बैनर जेजेमस्ट म्यूजिक के तहत रिलीज किया गया है।
इस गाने के संगीत और बोल को तनिष्क बागची और वायु ने मिलकर तैयार किया है।
अक्षरा सिंह, तनिष्क बागची और राजा हसन की आवाज ने इस गाने को खास बना दिया है,
जबकि उर्वशी रौतेला और सनम जौहर की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने इसे एक विजुअल ट्रीट बना दिया है।
गाने में उर्वशी का ग्लैमरस लुक और सनम के शानदार मूव्स इसे और भी खास बनाते हैं।
इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा, "तनिष्क बागची जैसे प्रतिष्ठित संगीतकार और राजा हसन जैसे अनुभवी गायक के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है।
यह गाना हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देगा।"
गाना 'फरारी' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस अक्षरा सिंह की आवाज और उर्वशी-सनम की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं।