हाईवे पर लंगड़े की चौकी के पास एक बाइक अनियंत्रित होने के कारण हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
शाहगंज के अलबतिया निवासी 26 वर्षीय आकाश फर्नीचर का काम करते थे. उनके बड़े भाई की दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी लगी थी,
और रात आकाश उन्हें टूंडला स्टेशन छोड़ने के लिए बाइक से निकले थे. आकाश के भाई हरिओम ने बताया कि आकाश अपने छोटे भाई सोनू को भी साथ ले गए थे.
लौटते समय लंगड़े की चौकी के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां इलाज के दौरान आकाश ने दम तोड़ दिया. सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है.
आकाश की पत्नी छह महीने की गर्भवती हैं और पति की मौत के बाद वह बेसुध हो गई हैं.