हरीपर्वत थाना क्षेत्र के विजय नगर में स्कूटी सवार लुटेरों ने युवती से पर्स छीनने का प्रयास किया.
युवती स्कूटी के साथ घिसटती चली गई. लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया. चप्पलों से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पुलिस पर लुटेरे को छोड़ने का आरोप है. क्षेत्रीय पार्षद रिषभ गुप्ता ने बताया कि लोगों ने उन्हें जानकारी दी है.
दोपहर विजय नगर क्षेत्र से गुजर रही युवती से स्कूटी सवार दो युवको ने पर्स छीनने का प्रयास किया.
लोगों ने उसे पकड़ कर पिटाई कर दी.
मामले में क्षेत्र के लोगों के वाट्सएप ग्रुप पर आरोपित को पुलिस के हवाले करने और चौकी से छोड़ने की चर्चा है.
इंस्पेक्टर हरीपर्वत आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है.
वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस को जानकारी हुई है. दो लुटेरों की पहचान हुई है.