मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : निर्देश पर 13 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई

एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए 13 अपराधियों पर कार्रवाई कर उनकी हिस्ट्रीशीट की गई है.ये अपराधी मादक पदार्थ तस्करी और गोकशी समेत अन्य अपराधों में लिप्त हैं. इसके अलावा सत्यापन…

बस्ती न्यूज़ : निर्देश पर 13 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई
बस्ती न्यूज़ : निर्देश पर 13 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए 13 अपराधियों पर कार्रवाई कर उनकी हिस्ट्रीशीट की गई है.


ये अपराधी मादक पदार्थ तस्करी और गोकशी समेत अन्य अपराधों में लिप्त हैं. इसके अलावा सत्यापन में मृत पाए गए 173 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट भी नष्ट कराई गई है.


एनडीपीएस के तीन मामलों में नामजद प्रेमनगर में मौलानगर के तस्कर हसीन, दो-दो मुकदमों में नामजद आंवला के गांव लक्ष्मीपुर के गवेंद्र, हीरालाल उर्फ नन्हे व कल्याण उर्फ कल्लू उर्फ अनोखेलाल,


सात मुकदमों में नामजद बहेड़ी के मोहल्ला शेरगढ़ के मो. यूसुफ उर्फ हफीज की हिस्ट्रीशीट खोली गई है.


गोकशी के छह मामलों में नामजद शीशगढ़ के गांव मानपुर के आरिफ, सात मुकदमों में नामजद बहेड़ी के मोहल्ला सुन्नीनगर के आसिफ उर्फ लंगड़ा,


दस मुकदमों में नामजद बहेड़ी के मोहल्ला मोहम्मदपुर के आमिर, 13 मुकदमों में नामजद मोहल्ला टांडा के खतीक उर्फ खलीक, छह मुकदमों में नामजद मोहम्मदपुर के मोनिश और सात मुकदमों में नामजद मोहल्ला टांडा के अमन की हिस्ट्रीशीट खोली गई


है.हत्या, रंगदारी व जानलेवा हमले के पांच मुकदमों में नामजद आंवला के मोहल्ला ग्वाल टोली के शाहीद उर्फ शब्बन उर्फ शायर और लूट के नौ मुकदमों में नामजद सीबीगंज के गांव खना गौटिया के आकाश कुमार गौतम की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है.



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।