मथुरा: घर में घुसकर तीन युवकों ने 17 वर्षीय लड़की को दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंका, हालत गंभीर, 2 आरोपी गिरफ्तार
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है| यहाँ तीन युवकों ने एक 17 वर्षीय लड़की के घर में घुसकर उसको छत से फेंक दिया और फरार हो गए। मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में ती…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
मथुरा: घर में घुसकर तीन युवकों ने 17 वर्षीय लड़की को दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंका, हालत गंभीर, 2 आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है| यहाँ तीन युवकों ने एक 17 वर्षीय लड़की के घर में घुसकर उसको छत से फेंक दिया और फरार हो गए। मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में तीन युवकों ने सोमवार -मंगलवार रात को दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया।
थाना छाता क्षेत्र में तीन युवकों ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की को दो मंजिल मकान की छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद फरार हो गए। घटना में लड़की की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। गंभीर रूप से घायल युवती का नोएडा में इलाज चल रहा है|फिलहाल पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है,''पिछले एक साल से लड़की को परेशान कर रहे थे। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस अधीक्षक (मथुरा ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि घटना सोमवार रात छत्ता इलाके में हुई जिसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की और तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|
सीसीटीवी फुटेज में लड़की घर के बाहर सड़क पर गिरती हुई दिखाई दे रही है और कुछ स्थानीय लोगों को उसके पास से गुजरते हुए देखा जा सकता है| पीड़ित के पिता ने कोतवाली छाता में तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की गई है| लड़की के पिता प्रेम पाल सिंह ने बताया कि बेटी एक निजी अस्पताल में भर्ती है और उसकी रीढ़ की हड्डी और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 23 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।