नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना छाता क्षेत्र में तीन युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की और विरोध करने पर एक किशोरी को दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया।घटना में लड़की की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। गंभीर रूप से घायल युवती का नोएडा में इलाज चल रहा है| मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपित फरार है।
इस घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। मथुरा में 17 वर्षीय लड़की को दो मंजिला मकान की छत से फेंकने की घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि,''सरकारी विज्ञापनों में झूठे आंकड़े बनाकर महिलाओं की सुरक्षा पर लगातार झूठ बोला जा रहा है| भाजपा सरकार के जंगलराज में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध चरम पर हैं।जंगलराज में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
प्रियंका गांधी ने कहा,''उप्र में महिलाओं के खिलाफ ऐसे अपराध हो रहे हैं कि रूह कांप जाए, लेकिन सरकार सो रही है। मथुरा में एक साल से लड़की को परेशान कर रहे गुंडों ने घर में घुसकर उसे छत से फेंक दिया। हमीरपुर में छेड़खानी से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। जंगलराज में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा,''यूपी सरकार के विज्ञापन आपने देखे होंगे। उसमें झूठे आंकड़े बनाकर महिला सुरक्षा पर लगातार झूठ बोला जाता है। लेकिन प्रदेश में घट रही घटनाएं देखकर आम जनमानस की रूह कांप जाएगी।
प्रियंका गांधी ने आगे लिखा,''खबरों के अनुसार मथुरा में गुंडे एक लड़की को एक साल से परेशान कर रहे थे। कल गुंडों ने उसके घर में घुसकर उसको छत से फेंक दिया और फरार हो गए। उन्होंने कहा कि, "बहुत हुआ नारी पर वार, अबकी बार..." भाजपा सरकार के लिए केवल जुमला था, क्योंकि इस जंगलराज में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध चरम पर हैं।