मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

'सेना में भर्ती न होने से नाराज युवक फोन कर बोला- ताजमहल में होगा बम ब्लास्ट', पुलिस ने कहा- नहीं मिला कोई बम, ये फर्जी सूचना- घबराने की कोई जरूरत नहीं

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल में बम रखने की सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते की टीम ताजमहल पहुंची। ताजमहल परिसर में बम रखने की सूचना मिलने के बाद परिसर में सर्च किया जा रह…

'सेना में भर्ती न होने से नाराज युवक फोन कर बोला- ताजमहल में होगा बम ब्लास्ट', पुलिस ने कहा- नहीं मिला कोई बम, ये फर्जी सूचना- घबराने की कोई जरूरत नहीं
'सेना में भर्ती न होने से नाराज युवक फोन कर बोला- ताजमहल में होगा बम ब्लास्ट', पुलिस ने कहा- नहीं मिला कोई बम, ये फर्जी सूचना- घबराने की कोई जरूरत नहीं | फ़ोटो: TVL News

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल में बम रखने की सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते की टीम ताजमहल पहुंची।  ताजमहल परिसर में बम रखने की सूचना मिलने के बाद परिसर में सर्च किया जा रहा है। फिलहाल अब स्थिति सामान्य हो गई है|अब दोबारा पर्यटकों की एंट्री शुरू हो चुकी है|



आगरा रेंज के आईजी ए सतीश गणेश ने बताया,'' किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी कि ताजमहल में बम ब्लास्ट होगा। सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते की टीम ने सघनता से परिसर की जांच की और अब तक इस तरह की कोई वस्तु मिलने की जानकारी नहीं मिली है| जिस व्यक्ति ने सूचना दी थी उसको ट्रेस करने के लिए रेंज में हमारी कई टीमें सक्रिय हो गई हैं। ये फर्जी सूचना है, घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि अगले एक घंटे में परिसर को फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा|




ताजमहल के अंदर विस्फोटक रखने की सूचना पुलिस को मिली थी| इसके बाद सीआईएसएफ और यूपी पुलिस के जवानों ने ताजमहल में मौजूद पर्यटकों को आनन-फानन में बाहर निकाला और फौरन ताजमहल के दोनों दरवाजों को बंद कर दिया| अधिकारी के मुताबिक, पूरे ताजमहल परिसर को चेक कर लिया गया है और इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है| 




आगरा रेंज के आईजी ए सतीश गणेश ने बताया,'''ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को आगरा रेंज के जनपद फिरोजाबाद के थाना क्षेत्र नारखी से पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उस व्यक्ति का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है|




आगरा के एसपी (प्रोटोकॉल) शिव राम यादव ने बताया,'' कंट्रोल रूम के माध्यम से एक सूचना मिली है कि एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि ताजमहल में बम रखा है जो कुछ देर में फट जाएगा। सूचना मिलने पर तत्काल ताजमहल के आस-पास जांच की जा रही है। CISF को अलर्ट कर दिया गया। आगे की कार्रवाई जारी है|




आगरा के एसपी (प्रोटोकॉल) शिव राम यादव ने बताया, "हमें नियंत्रण कक्ष से जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति ने उन्हें यह कहते हुए फोन किया था कि सैन्य भर्तियों में विसंगतियां हैं और उसे भर्ती नहीं किया गया है| उसी ने बताया कि ताजमहल परिसर में एक बम रखा गया है जो जल्द ही फटने वाला है|" यादव ने बताया कि ताजमहल के आसपास भी सुरक्षा जांच की जा रही है|











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।