मेरठ: ब्रह्मपुरी इलाके में 4 युवकों के आपसी विवाद में फायरिंग, गोली पास से गुजर रही लड़की को लगी, अस्पताल में भर्ती
मेरठ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में लगातार अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने का दावा करती है लेकिन ठीक इससे उल्टा हो रहा है लगातार अपराध बढ़ रहा है और अपराधी बेखौफ हैं| बेखौफ अपराधी कभी भी कही…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें5 बार पढ़ा गया
मेरठ: ब्रह्मपुरी इलाके में 4 युवकों के आपसी विवाद में फायरिंग, गोली पास से गुजर रही लड़की को लगी, अस्पताल में भर्ती | फ़ोटो: TVL News
मेरठ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में लगातार अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने का दावा करती है लेकिन ठीक इससे उल्टा हो रहा है लगातार अपराध बढ़ रहा है और अपराधी बेखौफ हैं| बेखौफ अपराधी कभी भी कहीं भी ताबड़तोड़ फायरिंग करने में भी नहीं डर रहे| अब मेरठ में आपसी रंजिश में गोलीबारी की वारदात सामने आई है| इस फायरिंग में वहां से गुजर रही एक छात्रा को गोली लगी| गोली लगने से घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
मेरठ के ब्रह्मपुरी के सर्किल ऑफिसर अमित राय ने कहा,''ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में तीन-चार लड़कों में आपस में विवाद के दौरान किसी लड़के ने गोली चलाई। गोली पास से जा रही लड़की को लग गई, लड़की को अस्पताल भेजा गया। लड़की की स्थिति सामान्य है। सीसीटीवी के आधार पर एक लड़के की पहचान कर ली गई है|
जानकारी के मुताबिक घटना ब्रह्मपुरी थाने के माधवपुरम इलाके में अंकित कौशिक की कॉस्मेटिक की दुकान के पास तीन से चार युवकों में किस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई| इसी दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी| गोली पास से जा रही लड़की (कोमल) को लग गई| आसपास के लोगों ने छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने छर्रा निकाल दिया है|युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 4 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।