आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक फैक्ट्री में नकली मोबिल ऑयल बनाने का मामला सामने आया है। नकली मोबिल ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए थाना एत्माद्दौला पुलिस टीम ने 11 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। कब्जे से भारी मात्रा में नकली मोबिल ऑयल व निर्माण करने वाले उपकरण बरामद।
पुलिस बताया ने,;; कल ऑटो में नकली मोबिल ऑयल से सम्बन्धित सामान व ऑटों पंकज कुशवाह के गोदाम के सामने से बरामद किया गया था| मामले में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए फैक्ट्री के पास पहुंच कर चारों ओर से घेरते हुए अन्दर पहुंचे। दीवार की आड़ लेकर देखा अन्दर 11 लोग हैं, जिनमें 1 व्यक्ति निर्देश, 2 व्यक्ति मोबिल ऑयल डिब्बों में, 3 व्यक्ति लेबिल, 3 व्यक्ति कार्टून सहित सभी अन्य कामों में लगे हुए थे। पुलिस टीम द्वारा चारों ओर से घेरते हुए एक बारगी दबिश देकर लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया एवं एक अभियुक्त फरार होने में सफल रहा।
SSP आगरा ने बताया, "मामले में 11 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। नकली मोबिल ऑयल जिसकी कीमत 12-15 लाख रुपए हैं और ऑयल बनाने वाली मशीन को भी बरामद किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।"
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अपने नाम,''1-पंकज कुशवाह पुत्र ओमप्रकाश कुशवाह,
2-सादिक पुत्र कामिल,
3-नदीम पुत्र इकबाल,
4-साबिर पुत्र दिलदार
5-अमान पुत्र वसीम
6-सहजान पुत्र इसरार,
7-रिहान पुत्र इकबाल,
8-कासिम पुत्र शौकत अली, 9-सोहिल पुत्र जावेद, 10-मोनू पुत्र नीसार ,11 -अजय गर्ग बताये गये एवं फरार अभियुक्त का नाम जीशान उर्फ मुस्ताक भाया पुत्र आबिद बताया गया।
अरेस्ट लोगों ने बताया,'''मोबिल ऑयल फैक्ट्री के सम्बन्ध में बताया गया हम सभी नकली मोबिल ऑयल बनाने और बेचने का कार्य एक साथ मिलकर करते हैं। हमारा एक और साथी अजय गर्ग पुत्र महावीर प्रसाद गर्ग है। उसकी सीमा ऑयल मोबिल है| ऑयल फैक्ट्री के सम्बन्ध में बताया गया हम सभी नकली मोबिल ऑयल बनाने और बेचने का कार्य एक साथ मिलकर करते हैं। हमारा एक और साथी अजय गर्ग पुत्र महावीर प्रसाद गर्ग है।
गर्ग की सीमा ऑयल फैक्ट्री नामक फैक्ट्री में वाहनों, इंजनों आदि से निकलने वाले खराब व काले मोबिल ऑयल को खरीदते हैं और अपने यहां लगी मशीनों से उसे शोधित करते हैं, जो केवल बड़ी मशीनों इंजन आदि के कलपुर्जी में ऑयलिंग के उपयोग के लिए होता है परन्तु उपरोक्त काम में इस ऑयल की अधिक खपत नहीं होती है और अच्छी कीमत भी नहीं मिलती है। हम लोग असली कम्पनियों के खाली डिब्बों को इकट्ठा कर साफ करके पुनः उसमें इस नकली मोबिल ऑयल को भरकर उस कम्पनी के नाम का नकली ढक्क्न वैक्यूम सील लगाकर तथा नकली पैकिंग बॉक्स में भरकर असली की कीमत में बेचते हैं।
अजय गर्ग खराब मोबिल ऑयल का कारोबार करता है। हम लोगों को अजय गर्ग कभी 06 ड्रम तो कभी 09 ड्रम में खराब मोबिल ऑयल खाली डिब्बों में भरकर नकली लेबिल लगाकर असली जैसा बनाकर देता है जो हम लोगों को बेच देते हैं। फैक्ट्री के अन्दर जो ड्रम खराब मोबिल ऑयल के भरे रखे हैं वह हमें अजय गर्ग ने ही दिये हैं। नकली मोबिल ऑयल को बेचकर जो मुनाफ होता है उसे हम सब आपस में बांट लेते हैं एवं जो हिस्सा अजय गर्ग का होता है वह ले लेता है। करीब 01 महीने पहले एक नकली ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री जिसे सारिक अपने साथियों के साथ मिलकर चलाता था। उस फैक्ट्री में भी अजय गर्ग खराब मोबिल ऑयल उपलब्ध कराता था।
थाना खन्दौली पुलिस द्वारा फैक्ट्री पर छापा मारकर सभी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर प्रकाश में आये अभियुक्त व्यक्ति अजय गर्ग की गिरफ्तारी हेतु उसके घर पर एक बारगी दबिश देते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
फैक्ट्री की तलाशी लेने पर 70 पेटी हीरो 4टी प्लस मोटरसाइकिल इंजन ऑयल (प्रत्येक पेटी में 20 डिब्बे 900 एमएल), 05 भरे ड्रम (प्रत्येक ड्रम 200 ली0), 02 ड्रम आधे भरे, 01 आधा कटा ड्रम, 01 होज पाइप मशीन, 01 इलैक्टोनिक मशीन ढक्कन लगाने वाली, 500 ढक्कन कैस्ट्रोल, 500 ढक्क्न हीरो, 25 पेटी हीरो फोर टी प्लस, 90 रैपर सीट हीरो फोरटी कम्पनी व 01 टैम्पो बरामद हुए।